Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवराज सिंह के बाद अमित शाह की पंजाब में फजीहत, नहीं मिला एक भी पंजाबी तो नेता को दौड़ाया-Video

Amit shah viral Video: गृहमंत्री अमित शाह पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने गए थे। इस दौरान उन्हें एक भी स्थानीय व्यक्ति नहीं मिला तो गृहमंत्री नेता को दौड़ा दिया।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Sep 06, 2025 | 04:25 PM

अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Punjab News: उत्तर भारत बाढ़ और बारिश का कहर झेल रहा है। देश के कई राज्यों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। लाखों एकड़ फसलें बर्बाद हो गई हैं। घर डूब गए हैं। लोगों ने राहत शिविरों में शरण ले रखी है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बारिश से मैदानी राज्यों का संकट बढ़ गया है। हिमाचल, पंजाब और हरियाणा बाढ़ का कहर झेल रहें हैं। इसके अलावा राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में पानी भर गया है।

इस बाढ़ से जूझ रहे पंजाब का केंद्रीय मंत्री से लेकर राज्य सरकार के मंत्री दौरा कर राहत-बचाव कार्यों और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। साथ लोगों की मदद के लिए भी हाथ बढ़ा रहे हैं। इस क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अलग-अलग पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पंजाब दौरे को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो शेयर कर केंद्रीय मंत्रियों पर तंज कस रहे हैं। हालांकि दोनों नेताओं पर तंज कसने के अलग-अलग कारण हैं।

सम्बंधित ख़बरें

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार: 50 लाख की रंगदारी और विदेशी धमकी मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

मोदी-शाह के गले की फांस बने UGC के नए नियम! एक साथ कई भाजपाइयों ने छोड़ी पार्टी, BJP में मचा भारी कोहराम

मोदी के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री? 2029 से पहले होगा बड़ा खेल, योगी-शाह में किसकी राह मुश्किल करेंगे नबीन?

‘धन्य है आपकी प्रखर बुद्धि’, ‘वीबी-जी राम जी’ का नाम भूले राहुल गांधी तो शिवराज सिंह चौहान ने कसा तंज

शिवराज सिंह ने खड़ा कर दिया गन्ने का पेड़

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बीते कई दिनों से पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उनके आगे पीछे कई सारे सुरक्षाकर्मी व कैमरे नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग हो रही है। एक वीडियो में दिख रहा है कि शिवराज सिंह चौहान एक गन्ने के खेत में जाकर बारिश की वजह से गिरे गन्ने को खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-

यहां पर ये क्रांतिकारी कार्य देख सकते हैं pic.twitter.com/XpOWOhaVBk — RAVINDRA (रवी) (@Raviraebarely) September 5, 2025

गृह मंत्री को पंजाब में नहीं मिले आम लोग

वहीं दूसरा वीडियो गृह मंत्री अमित शाह का है। वह भी आज पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर हैं। इस दौरान उनके साथ भी कई सुरक्षाकर्मी नजर आ रहे हैं। साथ उनके साथ भाजपा के कई नेता नजर आ रहे हैं, लेकिन आम जनता नहीं दिख रही है। इसी को लेकर गृह मंत्री शाह को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो में अमित शाह भाजपा नेता को कह रहे हैं कि अरे यार यहां जाकर 4-5 लोगों को लेकर आओ।

गृहमंत्री अमित शाह पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुँचे। कोई पीड़ित मिलने ही नहीं आया…
तो खुद बोले – ‘अरे यार, जा कर 4-5 लोगों को लेकर आओ।’
वाह री बीजेपी की जमीनी सच्चाई! 😏#PunjabFloods #AmitShah pic.twitter.com/v2JB1rKX1S — Deepak Khatri (@Deepakkhatri812) September 6, 2025

ये भी पढ़ें-हिंदू बनकर महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाया…बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस के हत्थे चढ़ा जिहादी युवक

पंजाब में केंद्र सरकार के दोनों मंत्रियों के दौरे के वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पंजाब में भाजपा की हालत खराब है। एक भी आदमी गृहमंत्री के पास नहीं आया।

नोट- नवभारत वायरल वीडियो के साथ लिखे गए कोट्स का समर्थन नहीं करता है।

Shivraj singh chauhan and amit shah visited flood affected punjab trolled on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2025 | 04:25 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Punjab News
  • Shivraj Singh Chauhan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.