Photo- Instagram
मुंबई : सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हम आए दिन ऐसे वीडियो या तस्वीरें देखने को मिलती है। जिसको देखकर हम दंग रह जाते है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दीक्षिता जिंदल की कला देखने को मिल रहा है। उनका ये वीडियो वास्तव में हैरतअंगेज कर देने वाला है। दीक्षिता जिंदल ने अपने मेकअप आर्टिस्ट का टैलेंट दिखाते हुए जेठालाल का लुक तैयार की है। जी हां आपने सही सुना लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठा लाल का हुबहू रूप दीक्षिता जिंदल ने तैयार किया है।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टेलीविजन के दुनिया का बेहद ही मशहूर सीरियल है| इस सीरियल के बारे में आपने भी सुना ही होगा। तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने किरदारों, उनकी एकता और कॉमेडी के लिए जाना जाता है| मुख्य किरदार की बात करें तो जेठालाल का किरदार उनमे से ही एक है जो कि अपने कॉमेडी के लिए बेहद फेमस है| जेठालाल की तर्स्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होती रहती है| मेकअप आर्टिस्ट दीक्षिता जिंदल ने अपने अनोखे टैलेंट से मेकअप द्वारा हुबहु जेठालाल जैसे ही अपना लुक बनाया है|
उन्होंने अपने इस लुक का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। वीडियो इंस्टाग्राम पर डालते ही जेठालाल के चाहने वालों ने जमकर उनके इस वीडियो पर अपना प्यार बरसाया साथ ही उनके इस वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है। एक यूजर ने वीडियो को लाइक करते हुए लिखा कि मैं ये वीडियो सेव करके रखूंगी और सबको शेयर भी करूंगी। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, एक अच्छे आर्टिस्ट की अच्छी कला| वाकई में दीक्षिता जिंदल का यह वीडियो सराहनीय है| दीक्षिता जिंदल के इस कला का वीडियो अब तक 26 हजार से अधिक लोगों को पसंद आ चुका है।