-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Viral »
- Satna Viral Video Wife Beating Husband In Closed Room Mp Domestic Violence After Up Meerut Muskan
ऑन कैमरा पत्नी का पति पर अत्याचार, पहले कमरा बंद किया फिर गला दबाकर…VIDEO देख खौल जाएगा खून
- Written By: अर्पित शुक्ला
Satna News: उत्तर प्रदेश के मेरठ की घटना के बाद अब मध्य प्रदेश के सतना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पत्नी बंद कमरे में अपने पति की पिटाई कर रही है।

ऑन कैमरा पत्नी का पति पर अत्याचार, पहले कमरा बंद किया फिर गला दबाकर...VIDEO देख खौल जाएगा खून
सतना: यूपी के मेरठ की मुस्कान ने बेरहमी से प्रेमी के साथ पति की हत्या कर दी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कई ऐसे पुराने वीडियो फिर से वायरल हो रहे हैं, जिसमें पति पर अत्याचार होते दिख रहा है। अब ऐसा ही एक और वीडियो एमपी के सतना जिले का वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पति को बंद कमरे में पीट रही है। ये 3 महीने पुरानी पारिवारिक घटना है। हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
बता दें कि वायरल वीडियो सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंधी कैंप का है। जहां सिंधी कैंप के रहने वाले अंकित की पत्नी ज्योति अपने पति को कमरे में बंद करके पीट रही है और पति अंकित अपनी मां से बचाने की गुहार लगा रहा है।
क्या है वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे अंकित की पत्नी ज्योति कमरे के अंदर आती है और उससे बातचीत करने के लिए कहती है, लेकिन डरा हुआ पति अंकित खुद को बचाने के लिए फोन से वीडियो बनाने लगता है। जब पत्नी ज्योति ने वीडियो बनाने से मना किया तो पति को कहते हुए सुना जा सकता है कि नहीं तुम मुझे मारने लगती हो, इसलिए वीडियो बना रहा हूं।
सम्बंधित ख़बरें
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Singrauli Municipal Corporation: राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले 2 वार्ड प्रभारी निलंबित, 10 का वेतन रोका
मुंबई में मोर नाचा किसने देखा? अचानक रोड पर घूमने लगे मोर, VIDEO देख नेटिजन्स बोले- ये माया नगरी की माया है
सोनू सूद को बारिश में देख भावुक हुए फैंस, पुराने दिनों को किया याद, बोले- ‘मसीहा आज भी नहीं बदला’
इस पर पत्नी कहती है कि नहीं मारूंगी वीडियो बंद करो। इतना कहकर पति के जांघ पर बैठकर वो फोन छीनने की कोशिश करने लगती है और पति पर थप्पड़ बरसाने लगती है। युवक चिल्लाते हुए कहता है कि ‘देखिए मुझे मार रही है’ और पत्नी लगातार फोन छीनने की कोशिश करती है।
मम्मी से बचाने की लगाई गुहार
पति अपनी पत्नी से कहते हुए दिख रहा है कि ‘मुझे तुमसे बहुत डर लगता है’। फिर पत्नी कमरे की कुंडी लगा देती है और वीडियो को बंद करने का प्रयास करती है। जब पति नहीं मानता है तो पत्नी, युवक को धक्का दे देती है और गला दबाकर थप्पड़ लगाने लगती है। युवक चिल्लाते हुए अपनी मां से बचाने के लिए गुहार लगाने लगता है। बेटे को पीटता देख, उसकी मां अपने कमरे से निकल कर बाहर आती है और बहु को जमकर फटकार लगाती है।
देखें वीडियो
ख़बर है मध्य प्रदेश के सतना ज़िले से, यहाँ एक पत्नी ने अपने पति को कमरे में बंद किया और उसके बाद ख़ूब पीटा, पति पिटता रहा और चीखता रहा, पति यह सब कैमरा पर रिकॉर्ड कर रहा था, पत्नी कैमरा बंद करने को कहती रही, मगर पति ने कैमरा इसलिए बंद नहीं किया क्योंकि वो उसे ऑफ कैमरा मारेगी pic.twitter.com/QIKELxjKnK — vivek (@vivek0075318072) March 25, 2025
चार साल पहले हुई थी लव मैरिज
जानकारी के अनुसार, दोनों ने चार साल पहले लव मैरिज किया था। शुरुआती कुछ महीने सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। पति सिंधी कैंप में मोबाइल की दुकान चलाता है। उस पर उसकी पत्नी ने कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति न केवल उसे मारता-पीटता है, बल्कि खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता है।
अन्य वायरल खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
क्या बोली पुलिस?
इस पूरे मामले पर कोलगंवा थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि वायरल वीडियो पांच से छह महीने पुराना है। जो कि अब वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने छह माह पहले आपस में एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही पत्नी ने युवक के खिलाफ भरण पोषण, मेंटेनेंस तथा डोमेस्टिक वायलेंस केस कर रखा है।
Satna viral video wife beating husband in closed room mp domestic violence after up meerut muskan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PMHeart Rate : क्या अचानक बढ़ी हार्ट बीट है खतरे की घंटी? जानिए कब सामान्य है और कब तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए
Jun 24, 2026 | 10:08 PMपंजाब में उपराष्ट्रपति से ABVP प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, शिक्षा, छात्र हित और राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा
Jun 24, 2026 | 10:06 PMमुंबई का सेवेन हिल्स हॉस्पिटल बनेगा 1500 बेड का महा-मेडिकल हब, कैंसर और ट्रांसप्लांट पर होगा विशेष फोकस
Jun 24, 2026 | 10:01 PMलंबे इंतजार के बाद छत्रपति संभाजीनगर में मेघों की जोरदार दस्तक, झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
Jun 24, 2026 | 09:59 PMमोसाद के निशाने पर आसिम मुनीर! जेनेवा शांतिवार्ता के दौरान मारने की रची साजिश, पत्रकार के दावे से हड़कंप
Jun 24, 2026 | 09:59 PMप्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में बदलते अवसरों पर रखी बेबाक राय, बोलीं- अब नए कलाकारों के लिए टूट रही हैं…
Jun 24, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













