हाथ उठाएं तो काटकर फेंक दो, जमानत हम करवाएंगे; मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान वायरल

Sanjay Nishad Viral Video: सुल्तानपुर की जनसभा में मंत्री संजय निषाद का कथित वीडियो वायरल है। इसमें वे कार्यकर्ताओं से हाथ उठाने वाले का हाथ तोड़ने-काटने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।
sanjay nishad viral video
मंत्री संजय निषादSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Sanjay Nishad Controversial Speech Viral Video: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। रविवार को सुल्तानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से ऐसा बयान दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जनसभा में संजय निषाद ने कथित तौर पर कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कोई उन पर हाथ उठाए तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर कोई आप पर हाथ उठाए, तो घबराना मत। उसका हाथ तोड़कर या काटकर फेंक देना। पुलिस और कानून की चिंता मत करना, तुम्हारी जमानत हम करवाएंगे।”

‘हर घर पर निषाद पार्टी का झंडा लगाएं’

संजय निषाद ने अपने समर्थकों से हर घर पर निषाद पार्टी का झंडा लगाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि यह झंडा बच्चों के भविष्य, शिक्षा, सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि अगर किसी दूसरी पार्टी का नेता उनके मोहल्ले में झंडा लेकर आए तो उसका स्वागत करने के बजाय उसे वहां से भगा देना चाहिए।

sanjay nishad viral video
Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

रामभुआल निषाद को लेकर भी किया दावा

जनसभा के दौरान संजय निषाद ने सुल्तानपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद रामभुआल निषाद को लेकर भी एक दावा किया। उन्होंने कहा कि जब सपा ने रामभुआल निषाद को सुल्तानपुर से अपना उम्मीदवार बनाया था, तब उन्होंने अपने समाज के खिलाफ प्रचार करने से इनकार कर दिया था।

संजय निषाद ने कहा, “मैंने उसी समय कह दिया था कि मैं अपने निषाद समाज के खिलाफ प्रचार नहीं करूंगा। मैं सिर्फ नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुआ था और उसके बाद समाज के खिलाफ कोई प्रचार नहीं किया।”

sanjay nishad viral video
सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

संजय निषाद के इस बयान को निषाद समाज के बीच अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, उनके हिंसा से जुड़े बयान पर अभी तक पुलिस-प्रशासन या किसी अन्य राजनीतिक दल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com