सीमा की करदी सचिन ने पिटाई! वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई? खुद आकर पति-पत्नी ने किया खुलासा

Sachin beats Seema video gon viral
सीमा हैदर का वायरल होता वीडियो (सौजन्य: सोशल मीडिया)
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क: अपने प्यार के लिए पकिस्तान (pakistan) से भारत (India) आई सीमा हैदर (Seema Haider) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। कहीं लोग सीमा को ट्रोल करते है तो कुछ सचिन (sachin) के प्रति प्यार में देश छोड़ कर आने पर उनकी मिसाल देते हैं। इस बीच सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में छाई हुई है लेकिन इस बार सचिन के प्रति उनके प्यार का एक भयानक दृश्य देखने को मिल रहा है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर सीमा हैदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देख लोग सचिन को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। वीडियों में सीमा की हालत को देख लोग सचिन पर उंगलियां उठा रहे हैं की उस से प्यार के चलते देश छोड़ कर आई सीमा के साथ वो केसा सुलूक कर रहा है।

वायरल वीडियो दरअसल, इस वीडियो में सीमा सीमा के शरीर पर कई जख्म के निशान दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर घाव दिखाई दे रहे है साथ ही आंखो के नीचे गहरे काले दाग दिख रहे है। ऐसे में साफ़ जाहिर है की सीमा के साथ मार पीट की गई हो। वीडियो पर जब लोगों ने सचिन की क्लास लगाई तो सीमा को खुद सामने आकर वीडियो की सच्चाई बतानी पड़ी।

क्या बोली सीमा? मामले के तूल पकड़ते ही सीमा हैदर ने एक वीडियो जारी कर वायरल हो रही वीडियो के बारे में जानकारी दी। सीमा ने इस वीडियो को पाकिस्तान के युट्यूबर और मीडिया की साजिश बताई है। सीमा का कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए फेक वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है। सीमा का दावा है की ये वीडियो महज फेक है। उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है , हालांकि स्पष्टीकरण वाले इस वीडियो में सीमा के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई नहीं दिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com