रिंकू सिंह के साथ शादी से पहले क्रिकेट के पिच पर उतरीं सांसद साहिबा, प्रिया सरोज की बल्लेबाजी का VIDEO हुआ वायरल

हाल में रिंकू सिंह से सगाई करने वाली प्रिया सरोज को वाराणसी के शिवपुरी मिनी स्टेडियम में हाथ में बल्ला पकड़े हुए देखा गया, जहां वह क्रिकेट को खूब एंज्वॉय करती हुई दिखाई दीं।
रिंकू सिंह के साथ शादी से पहले क्रिकेट के पिच पर उतरीं सांसद साहिबा, प्रिया सरोज की बल्लेबाजी का VIDEO हुआ वायरल
प्रिया सरोज की बल्लेबाजी का VIDEO हुआ वायरल
Published on
Updated on

रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हन और सपा सांसद प्रिया सरोज इनदिनों खूब चर्चा में हैं। प्रिया सरोज की हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह से सगाई हुई है। इसके बाद से ही दोनों सुर्खियों में हैं। प्रिया सरोज को हाल ही में क्रिकेट स्टेडियम में बल्ला पकड़े देखा गया। सलवार सूट पहने सांसद प्रिया सरोज ने गेंदों का बखूबी सामना किया और चौके-छक्के लगाए। उन्हें क्रिकेट को एंज्वॉय करते देखा गया। प्रिया का ये वीडियो कैमरे में कैद हो गया जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

बता दें कि प्रिया सरोज वाराणसी के शिवपुर मिनी स्टेडियम में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने गई थीं। वो इस टूर्नामेंट में बतौर चीफ गेस्ट पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने खुद बैट पकड़कर मैदान में उतरने का फैसला लिया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

देखें वीडियो

प्रिया का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। प्रिया सरोज का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है उसमें उन्होंने पहली गेंद को मिस की और दूसरी गेंद पर उन्होंने बेहतरीन शॉट लगाते हुए टूर्नामेंट की शुरुआत की।

18 नवंबर को होगी शादी

बता दें कि प्रिया सरोज मछलीशहर की सांसद हैं। लखनऊ में दोनों की सगाई में क्रिकेट जगत से लेकर राजनीति की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। 3 साल से दोनों एक दूसरे को जानते हैं। जानकारी के अनुसार, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की मुलाकात किसी दोस्त ने कराई थी। इसी साल 18 नवंबर को वाराणसी में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। IPL 2025 के फाइनल में टूट गए सारे रिकॉर्ड, केवल टीवी पर इतने करोड़ लोगों ने देखा लाइव मुकाबला

रिंकू सिंह का करियर

टी20 फॉर्मेट में रिंकू का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए अब तक 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 46 से अधिक की औसत से कुल 507 रन बनाए हैं, और उनका स्ट्राइक रेट 160 से भी ज्यादा का रहा है—जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है। इसके अलावा, रिंकू ने टीम इंडिया के लिए 2 वनडे मैच भी खेले हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com