वायरल वीडियो
Pushpa 2 Viral Video: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 05 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का पहला पार्ट आने के बाद लोग इसके दूसरे पार्ट के लिए बहुत ही उत्सुक थे। इस फिल्म का खुमार लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। जिसमें अल्लू अर्जुन का किरदार पुष्पा लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में एक डायलॉग भी काफी फेमस हुआ पुष्पा राज झुकेगा नहीं साला। यह फिल्म रिलीज होते ही धमाल मचा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुष्पा 2 के प्रति दीवानगी को देखा जा सकता है। जहां एक व्यक्ति ने बिल्कुल पुष्पा की तरह की मेकअप किया है।
वायरल हो रहे वीडियो में एक मेकअप आर्टिस्ट पुष्पा भाऊ बन गाय है। उनसे खुद का मेकअप ऐसा किया है कि लोग देखकर हैरान रह गए हैं। फिल्म के प्रति दीवानगी इस वीडियो के जरिए देखी जा सकती है। इस शख्स ने इतना जबरदस्त मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन किया है कि लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो गई है। मेकअप करने के बाद वीडियो में व्यक्ति बिल्कुल अल्लू अर्जुन की तरह की दिख रहा है। जिसे देखकर लगेगा कि पुष्पा फिल्म से निकलकर बाहर आ गए हैं। इस मेकअप की लोग काफी तारीफ भी कर रहे हैं।
मेकअप आर्टिस्ट के इस कमाल के टैलेंट को लोग पसंद रह रहे हैं। जिसका नाम श्रीजीत दामोदरन है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @chef_sreejith_damodaran से वीडियो साझा किया है। बता दें कि श्रीजीत इस तरह के कई वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुके हैं। उन्होंने साउथ और बॉलीवुड एक्टर्स के लुक से इंस्पायर होकर खुद का मेकओवर किया है। बता दें कि इस वायरल वीडियो पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने लाइक किया है।
इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने तारीफ की है तो कई लोग फनी कमेंट भी कर रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि मैं बिना मेकअप के ही पुष्पा दिखता हूं। वहीं कई यूजर मेकअप आर्टिस्ट से दूसरा लुक अपनाने के लिए भी डिमांड कर रहे हैं। कोई कह रहा ह कि अगला लुक मैसी का कीजिए।
इसी तरह के और वायरल वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!