370 Biryani Controversy: मुनव्वर फारूकी ने उड़ाया प्रणित मोरे का मजाक, सोशल मीडिया पर घिरे तो हटाया पोस्ट
Munawar Faruqui On 370 Biryani Controversy: मशहूर कॉमेडियन प्रणीत मोरे के 370 रुपये की बिरयानी वाले विवाद पर मुनव्वर फारूकी ने तीखे तंज कसे, लेकिन हंगामा बढ़ते ही उन्होंने अपने सारे ट्वीट डिलीट किए।
- Written By: यति सिंह
प्रणीत मोरे और मुनव्वर फारूकी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
370 Biryani Controversy Viral Video: आज के दौर में इंटरनेट की दुनिया में कब कौन सा मुद्दा बड़ा बवाल मचा दे, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। हाल ही के दिनों में सोशल मीडिया पर 370 रुपये की बिरयानी का एक ऐसा ही मुद्दा हर तरफ छाया हुआ है। इस पूरे मामले के सेंटर में हैं जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे, जो अपने ही एक शो के चलते चारोंतरफ से मुश्किलों से घिर गए हैं।
आम आदमी से लेकर एंटरटेंमेंट जगत के बड़े-बड़े सितारे इस विवाद पर लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी एक पोस्ट के कारण नए झमेले में फंसते नजर आ रहे हैं।
मुनव्वर फारूकी ने गूगल के बहाने कसा तंज
370 रुपये की बिरयानी के बाद जब सोशल मीडिया पर कॉमेडियन प्रणीत मोरे की जमकर क्लास लग रही थी, तभी मुनव्वर फारूकी ने भी इस मामले में एंट्री मारते हुए देर रात प्रणीत मोरे पर जमकर निशाना साधा। मुनव्वर पहले ट्वीट में मजाकिया लहजे में लिखा कि उन्होंने गूगल से दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी के बारे में पूछा था, तो गूगल ने उन्हें प्रणीत मोरे से संपर्क करने की सलाह दे दी।’
सम्बंधित ख़बरें
नई BMW में पहली बार बैठी मां की मुस्कान जीत ले गई दिल, बेटे ने शेयर किया भावुक वीडियो
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ की स्टारकास्ट हुई और दमदार, भूमि पेडनेकर की हुई एंट्री
‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
मुनव्वर फारूकी यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपने अगले ट्वीट में ताना मारते हुए कहा कि जिन कॉमेडियन्स को खुद जोक्स लिखना नहीं आता और जो ऑडियंस के भरोसे शो चलाते हैं, उन्हें अपने वीडियो इंटरनेट पर डालने से पहले वकीलों से एडिट करवा लेने चाहिए।’
रातों-रात डिलीट हुए सारे ट्वीट
मुनव्वर फारूकी ने इस पूरे विवाद को गंदगी बताते हुए साफ कहा कि इसे किसी भी कीमत पर कॉमेडी का नाम नहीं दिया जा सकता। मुनव्वर ने कहा कि बिरयानी वाले इस जोक का बचाव किसी भी कॉमेडी शो में नहीं किया जा सकता है। मुनव्वर के इन बयानों ने सोशल मीडिया पर एक नया हंगामा खड़ा कर दिया।
प्रणीत मोरे के फैंस और आम यूजर्स आमने-सामने आ गए। लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि यह हंगामा अभी पूरी तरह परवान भी नहीं चढ़ा था कि मुनव्वर फारूकी अचानक घबरा गए। मुनव्वर ने बिना कोई सफाई दिए रातों-रात अपने ये सारे विवादित ट्वीट सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिए।
जनता ने उठाए गंभीर सवाल
मुनव्वर फारूकी द्वारा अचानक ट्वीट्स को डिलीट करने की इस हरकत ने फैंस को हैरान कर दिया है। अब लोग सोशल मीडिया पर मुनव्वर से लाखों सवाल पूछ रहे हैं कि अगर मुनव्वर को अपनी बातें वापस ही लेनी थीं, तो उन्होंने इतना बड़ा बयान दिया ही क्यों था।
क्या मुनव्वर को किसी कानूनी कार्रवाई का डर सता रहा था या फिर वह इस विवाद से खुद को दूर रखना चाहते थे।
यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary Case: ‘कुछ तो लोग कहेंगे’… सपना चौधरी की पोस्ट ने खींचा लोगों का ध्यान
पहले NCW ने भी लिया था संज्ञान
बता दें कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को आयोग के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है। साथ ही हरियाणा पुलिस से भी मामले में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई है। अब महाराष्ट्र साइबर पुलिस की FIR के बाद यह विवाद केवल सोशल मीडिया बहस तक सीमित नहीं रह गया है। आने वाले दिनों में जांच और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।
