PM मोदी के घर आई नन्ही सी ‘दीपज्योति’, गोद में लेकर साथ खेलते दिखे प्रधानमंत्री, देखें VIDEO
- Written By: राहुल गोस्वामी
(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर एक नन्ही सी नया मेहमान आई है। लेकिन यह मेहमान कोई इंसान नहीं बल्कि मासूम सी , प्यारी सी बछिया (गाय का बच्चा) है। खुद PM मोदी ने आज शनिवार 14 सितंबर को इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।
वहीं PM मोदी की ओर से शेयर किए गए 42 सेकेंड के वीडियो में उनके सरकारी आवास में यह नई मेहमान अठखेलियां करते दिखी, जिसे प्रधानमंत्री भी बड़े लाड-प्यार करते और गोद में लेकर पुचकारते दिखे। वीडियो में प्रधानमंत्री बछिया को दुलारते और उसे गोद में लेकर PM आवास में टहलते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भगवान के मंदिर के सामने इस प्यारी से बछिया का अभिषेक भी किया। बछिया भी आराम से प्रधानमंत्री के साथ सोफे पर बड़े ही प्यार से बैठी हुई नजर आ रही है।
यहां पढ़ें – कोलकाता कांड: चिकित्सकों का प्रदर्शन 5 वें दिन भी जारी, निषेधाज्ञा 30 सितंबर तक बढ़ी
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गाव: सर्वसुख प्रदा:’। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’… pic.twitter.com/NhAJ4DDq8K — Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2024
वहीं अपने Xहेंडल पर वीडियो क्लिप के साथ PM मोदी ने लिखा कि, “हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गाव: सर्वसुख प्रदा:’। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।”
A new member at 7, Lok Kalyan Marg! Deepjyoti is truly adorable. pic.twitter.com/vBqPYCbbw4 — Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2024
यहां पढ़ें – कहानी उस हाईजैक हुए विमान की, जिसमे विदेश मंत्री जयशंकर के पिता भी थे सवार
जानकारी दें कि पहले भी प्रधानमंत्री आवास से PM मोदी के गाय के साथ तमाम वीडियो और तस्वीर सामने आते और दिखते रहे हैं। लेकिन इस बछिया के साथ PM मोदी के लाड-प्यार का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी अपने जानवरों के प्रति अटुट प्रेम और प्रकृति प्रेम के लिए जाने जाते हैं। वहीं कुछ साल पहले भी PM मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें प्रधानमंत्री एक मोर को दाना खिलाते हुए नजर आए थे।
