

Highlights
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ के निगडी इलाके में घटना हुई।
मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस का पिछला दरवाजा अचानक खुल गया।
मरीज स्ट्रेचर समेत सड़क पर गिर पड़ा।
घटना के बाद चालक वापस लौटा और मरीज को दोबारा एंबुलेंस में रखा।
वीडियो वायरल होने के बाद मरीजों की सुरक्षा और एंबुलेंस के इंतजामों पर सवाल उठे।
Ambulance Patient Fall Viral Video: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में मरीज को अस्पताल ले जा रही एक एंबुलेंस का पिछला दरवाजा अचानक खुल गया। इससे मरीज स्ट्रेचर समेत सड़क पर गिर पड़ा। निगडी इलाके में हुई इस घटना का वीडियो सोशल -मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना के बाद मरीजों की सुरक्षा और एंबुलेंस में जरूरी सावधानियों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एंबुलेंस सड़क से गुजर रही थी, तभी उसका पिछला दरवाजा अचानक खुल गया।
दरवाजा खुलते ही मरीज को लिटाया गया स्ट्रेचर सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चालक को पीछे हुई इस घटना का तत्काल पता नहीं चला।
पिंपरी-चिंचवड़ में मरीज को अस्पताल ले जा रही एक एंबुलेंस से मरीज स्ट्रेचर समेत सड़क पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर चालक वापस मौके पर पहुंचा। इसके बाद सड़क पर गिरे मरीज को स्ट्रेचर समेत दोबारा एंबुलेंस में रखा गया। इस घटना ने मरीजों को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एंबुलेंस में इस तरह की घटना सामने आने से नागरिकों में नाराजगी है। इस प्रकार की लापरवाही न केवल संबंधित मरीज की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकती है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
जानकारों का कहना है कि एंबुलेंस में मरीजों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा मानकों और दरवाजों की लॉकिंग व्यवस्था की नियमित जांच बेहद जरूरी है।
महाराष्ट्र राज्य के पिंपरी-चिंचवड़ में मरीज को अस्पताल ले जा रही एक एंबुलेंस का पिछला दरवाजा अचानक खुल गया। इससे मरीज स्ट्रेचर समेत सड़क पर गिर पड़ा। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि सभी सरकारी और निजी एंबुलेंस की तकनीकी फिटनेस की कड़ी जांच की जाए।
साथ ही, इस मामले में लापरवाही बरतने वाले संबंधित चालकों या सेवा प्रदाताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी अमानवीय और खतरनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।