पति ने नाराज बीवी को मनाने के लिए ढूंढा नया तरीका, लोगों को आया खूब पसंद
शादी के बाद अक्सर पति पत्नी में खट्टी-मीठी तकरार होती रहती है। ऐसे में अगर पत्नी नाराज हो जाए तो पतियों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन सोशल मीडिया पर शख्स ने बीवी को मनाने का नया तरीका ढूंढ निकाला है।
- Written By: प्रीति शर्मा
पति ने नाराज बीवी को मनाने के लिए ढूंढा नया तरीका
Husband Wife Viral Video: शादी के बाद अक्सर पति पत्नी में खट्टी-मीठी तकरार होती रहती है। ऐसे में अगर पत्नी नाराज हो जाए तो पतियों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन सोशल मीडिया पर शख्स ने बीवी को मनाने का ऐसा तरीका ढूंढ निकाला है जिसके बाद नाराज पत्नी भी आसानी से मान जाएगी। इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यह नया तरीका नाराज पत्नी को मनाने में मदद कर सकता है। इस वीडियो को देखकर आप नया तरीका आजमा सकते हैं और पत्नी को खुश कर सकते हैं।
अगर आपकी बीवी नाराज हो गई है इस शख्स की तरह नया फॉर्मूला अपना सकते हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पत्नी अपने पति से नाराज होकर बाइक पर दूसरी तरफ मुंह करके बैठ जाती है। पति उसे मनाने की कोशिश करता है लेकिन वह नहीं मानती है। तब पति को बाहर जाने से पहले पत्नी को खुश करना पड़ता है। इसके लिए वह अपनी जेब से 500 रुपए का नोट निकालता है जिसे बीवी पकड़ लेती है। पैसे मिलते ही बीवी का मिजाज भी बदल जाता है और वह थोड़ा सा मुंह घुमा देती है। इसके बाद पति कुछ और नोट निकालता है जिसके बाद पत्नी खुश हो जाती है और बाइक पर पति को पकड़कर बैठ जाती है।
इस तरह की अन्य वायरल खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पत्नी को मनाने का अच्छा और सरल तरीका लोगों को खूब अच्छा लगा। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @radioactiveblossom नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है और 14 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों की मजेदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में पति का यह तरीका लोगों को अच्छा लग रहा है। जिसकी वजह से कमेंट में कुछ लोग इसे पत्नी के गुस्से से निजात पाने का तरीका जानकर शख्स को धन्यवाद दे रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि अगर मैंने ऐसा किया तो मेरा पति कहेगा बैठना है तो बैठ नहीं तो मैं चला। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि सरकारी विभाग में नौकरी करता है क्या। एक यूजर ने कमेंट किया है कि ये बीवी है या ट्रैफिक पुलिस।
