OMG: सात मंजिला उंची इमारत से गिरने पर भी इस बिल्ली को कुछ नहीं हुआ, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

Cat
Photo Credit- yourcatinstagram
Published on
Updated on

मुंबई : बिल्ली (Cat) जानवरों (Animal) की एक ऐसी प्रजाति है जिसे लोग घर में पालते है और इन्हे घर के सदस्य जैसा ही रखते हैं। इनमें इंसानों (Human) से कई गुना अधिक सुनने और सूंघने की शक्ति होती है और यह कम रोशनी में भी देखने में माहिर होती हैं। जहां कुछ लोग बिल्लियों को घर में पालते है, तो वही कुछ लोगो तो इनका चेहरा देख-कर ही खौफ खा जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो (Video) बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और ये वीडियो किसी और की नहीं बल्कि एक बिल्ली की ही हैं। अब आप ऐसा सोच रहे होंगे की आखिर ऐसा क्या ख़ास है इस बिल्ली में ?

दरअसल, yourcatinstagram नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने एक वीडियो  साझा किया है। जिसमें एक बिल्लीकई फ़ीट उंची इमारत से छलांग लगाते हुए नज़र आ रही है। लेकिन इस दौरान छलांग लगाते हुए बिल्ली का पैर फिसल जाता है और वो कई फीट की उंचाई से निचे गिर जाती है, लेकिन आश्चर्य (Surprise) करने वाली बात ये है कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद उसे जरा सी खरोंच भी नहीं आयी।   

इस वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन तो मानो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बिल्ली का यह अनोखा वीडियो सबको खूब भा रहा है। इस वायरल वीडियो को अब तक 34 हज़ार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसको अब तक डेढ़ हज़ार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुका है। वीडियो को देख-कर एक यूजर ने लिखा 'बिल्ली के शरीर में हड्डी नहीं होती होती क्या' तो वही कुछ लोग बिल्ली को सही सलामत देखकर देख कर भगवान को धन्यवाद बोल रहें हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com