वाह रे नेताजी! भाजपा नेता ने लात मारकर दिया आशीर्वाद, वीडियो हुआ वायरल, जिलाध्यक्ष बोले- होगी कार्रवाई
BJP Municipality Chairman: भाजपा का ये नेता लात मारकर आशीर्वाद देता है, होली में शुभाशीष का तरीका थोड़ा कैजुअल है, लेकिन यह बिल्कुल सहनशील नहीं है।
- Written By: सौरभ शर्मा
नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु शर्मा लात मारकर आशीर्वाद देते
भोपाल: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु शर्मा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे एक व्यक्ति को लात मारते नजर आ रहे हैं, जो उन्हें गुलाल लगाकर पैर छूने आया था। चौंकाने वाली बात यह है कि भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष ने इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए इसे आशीर्वाद करार दिया है। इस घटना के बाद से नगरपालिका अध्यक्ष की जमकर आलोचना हो रही है। खास बात यह है कि इससे पहले भी उनका इसी तरह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे एक व्यक्ति को सड़क पर लात मारते दिखे थे। अब इस नए वीडियो ने विवाद को और बढ़ा दिया है।
कैसे हुआ मामला वायरल
घटना होली मिलन समारोह की है, जहां नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु शर्मा कार्यक्रम में मौजूद थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति उनके पैर छूता है, तभी वे उसे लात मारते हैं। इसके बाद भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि “ऐसे ही आशीर्वाद दिया जाता है।” कुछ दिन पहले का एक वीडियो पहले ही वायरल हो चुका था, जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष किसी को सड़क पर लात मारते दिखे थे।
ये नरसिंहपुर है, तेंदूखेड़ा के नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु शर्मा कथित तौर पर एक शख्स को लात मार रहे हैं, इसके बाद भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष ने फेसबुक पर एक और वीडियो शेयर कहा फर्जी पत्रकारों और कांग्रेसी ऐसे ही दिया जाता है आशीर्वाद! pic.twitter.com/YQKeTwgzlk — Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) March 16, 2025
सम्बंधित ख़बरें
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
जुबान नहीं फिसली…राहुल के इशारे पर कहा आतंकवादी! संबित पात्रा ने खरगे पर किया पलटवार, छिड़ा सियासी घमासान
‘मोदी आतंकवादी हैं…’ मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान से मचा भारी बवाल, बाद में सफाई देकर पलटे कांग्रेस अध्यक्ष
संगमनेर में ‘युवा संगम’ कार्यक्रम, नेताओं का युवाओं को सक्रिय और जागरूक बनने का संदेश
मध्यप्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भाजपा ने लिया संज्ञान, होगी कार्रवाई
इस पूरे मामले पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि वायरल वीडियो पर पार्टी की नजर है। उन्होंने बताया कि यदि वीडियो सही पाया गया, तो नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु शर्मा के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष द्वारा वीडियो पोस्ट करने के मामले की भी जांच की जाएगी। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए इसे अहंकार की राजनीति बताया है। अब देखना होगा कि भाजपा इस मामले में क्या कदम उठाती है और क्या सच में कार्रवाई होती है या यह मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाता है।
नोट: नवभारत लाइव.कॉम इस खबर और वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। सोशल-मीडिया पर वायरल एंगल को आपके सामने रखा गया है।
