रील बनाने में मस्त थी मां, पुल के किनारे पहुंच गया बच्चा; Viral Video देख भड़के लोग

Bad Parenting Video : महिला रील के लिए डांस करती रही और पीछे बच्चा पुल के किनारे पहुंच गया। वायरल वीडियो में समय रहते एक शख्स ने बच्चे को पकड़ लिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
A child reached the edge of a bridge while his mother danced for a reel.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Parenting Mistake : आज के दौर में सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज इतना बढ़ गया है कि लोग कहीं भी वीडियो बनाने लगते हैं। इसी बीच एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वायरल क्लिप में एक महिला डांस करती नजर आ रही है, जबकि इसी दौरान उसका छोटा बच्चा चलते-चलते पुल के किनारे पहुंच जाता है। महिला डांस में इतनी व्यस्त दिखाई देती है कि उसका ध्यान बच्चे की तरफ नहीं जाता।

गनीमत रही कि वहां मौजूद एक शख्स ने समय रहते बच्चे को पकड़ लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स में गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर रील बनाने के चक्कर में कोई अपने बच्चे की सुरक्षा को कैसे नजरअंदाज कर सकता है।

रील बनाने के लिए मां ने खतरे में डाली मासूम की जान

इस वीडियो को अमित तोमर नाम के यूजर ने शेयर किया है। पोस्ट में दावा किया गया कि महिला डांस करने में व्यस्त थी और बच्चा सड़क की तरफ चला गया। वीडियो में महिला खुशी-खुशी डांस करती दिखाई देती है, जबकि पीछे बच्चा धीरे-धीरे पुल के किनारे की ओर बढ़ता नजर आता है।

इसी दौरान महिला के पीछे खड़ा एक शख्स बच्चे को पकड़ लेता है और उसे सुरक्षित कर लेता है। वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स को महिला का पति बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर यह स्पष्ट नहीं है कि उस समय बच्चे की जिम्मेदारी किसकी थी।

वीडियो का एक दूसरा पहलू भी है। संभव है कि महिला ने बच्चे की जिम्मेदारी अपने पति को दी हो और इसी वजह से वह डांस करने में लगी हो। ऐसे में सिर्फ महिला को जिम्मेदार ठहराने के बजाय बच्चे की निगरानी कर रहे व्यक्ति की सतर्कता पर भी सवाल उठते हैं।

वीडियो देख भड़के लोग, बताया खतरनाक लापरवाही

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पैरेंटिंग और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। कई यूजर्स ने महिला को जमकर ट्रोल किया और कहा कि छोटे बच्चों को सार्वजनिक जगहों पर अकेला नहीं छोड़ना चाहिए, खासकर पुल या ऊंचाई वाली जगहों के आसपास।

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि रील बनाना जरूरी है, बच्चे तो फिर पैदा हो जाएंगे। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि ठुमके लगाने से समय मिले तो बच्चे पर भी ध्यान दे लेना चाहिए।

हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पूरे वीडियो को देखे बिना किसी एक व्यक्ति को दोष देना सही नहीं है, क्योंकि बच्चे की निगरानी शायद साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति की जिम्मेदारी रही हो। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाते समय बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना कितना जरूरी है।

A child reached the edge of a bridge while his mother danced for a reel.
भारी बारिश में चूहे ने चप्पल को बनाया नाव, पानी के बीच ऐसे पार किया रास्ता; लोग बोले- ‘डूबते को चप्पल का सहारा
Navbharat Live
navbharatlive.com