चमत्कार: शख्स ने एक हाथ से हिलाई 132 टन की चट्टान, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: दुनिया में कई चींजे ऐसी है, जो बेहद असमान्य होती है, जिसे देख हमारे भी होश उड़ जाते है। ऐसी ही एक चीज के बारें में आज हम आपको बताने जा रहे है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे वाह भई वाह ये तो वाकई में चमत्कार है। जी हां यह चमत्कार है फ़्रांस का, दरअसल यहां एक बहुत बड़ा पत्थर है, जिसका वजह कई हाथियों से भी ज्यादा है। लेकिन होश उड़ाने वाली बात यह है कि इस विशाल चट्टान को कोई भी इंसान बहुत आसानी से (Humans can move france giant boulder) हिला सकता है।
एक हाथों से हिलती है चट्टान
आपको बता दें की उत्तर पूर्वी फ्रांस के ह्युएल गोट जंगल (Huelgoat forest) में ग्रेनाइट से बनी एक बेहद फेमस चट्टान (Granite Stone) है। जिसका नाम ट्रेंबलिंग स्टोन (Trembling Stone in France) है। जहां हम बात कर रहे इस चट्टान कि तो ये चट्टान किसी भी इंसान के वजन से सैंकड़ों गुना ज्यादा भारी है मगर एक कमजोर सा दिखने वाला आदमी भी इसे हिला सकता है।
बस इसे हिलाने का सही तरीका पता होना चाहिए। जी हां जो भी इस बड़ी चट्टान को हिलाना चाहता है उसे यह पता होना चाहिए की इसे सही जगह से हिलाना है। वैसे तो लोगों को यह एक चमत्कार लगता है लेकिन आपको बता दें की ये सिर्फ विज्ञान पर आधारित है।
सम्बंधित ख़बरें
हिजबुल्लाह ने की हद पार…लेबनान में पीस कीपिंग फोर्स पर घात लगाकर किया हमला, फ्रांसीसी सैनिक की मौत से हड़कंप
ट्रंप को तगड़ा झटका! होर्मुज संकट पर ब्रिटेन-फ्रांस ने बुलाई 40 देशों की समिट, अमेरिका को किया अलग
नवभारत निशानेबाज: ट्रंप ने की मैक्रों की रुसवाई, बीवी के थप्पड़ की याद दिलाई
US याद रखेगा… फ्रांस के इनकार पर भड़के ट्रंप, इजरायल-ईरान जंग के बीच नाटो सहयोगियों में दरार
क्यों आसानी से हिलती है ये चट्टान
आपके जानकारी के लिए बता दें कि यह चट्टान लोगन स्टोन (Logan Stone) के नाम से भी काफी मशहूर है। इस चट्टान का वजन 132 टन (132 Tonne Trembling Stone in France) यानी लाखों किलो है। जिस जंगल में ये पाया जाता है वहां कई बड़ी चट्टानें और बोल्डर मौजूद हैं मगर ट्रेंबलिंग रॉक की अपनी अलग ही पहचान है, इसकी अपनी अलग खासियत है।
ये चट्टान, एक सपाट पत्थर पर इस तरह से टिकी हुई है कि इसका एक कोना स्थिर नहीं है। इसलिए उस एक कोने को छूने से पत्थर ऊपर नीचे झूलने लगता है, और इसलिए चट्टान हिलती है। जहां लोगों को यह एक चमत्कार लग रहा है लेकिन इसके पीछे एक साधारण सी एक वजह है जो लोगों को चमत्कार लगती है।
