सांसद मनोज तिवारी बिना बिस्तर के सीढ़ियों पर सो गए, लोगों ने बिहार से जोड़ा कनेक्शन- Video
सांसद मनोज तिवारी मिर्जापुर सोमवार को मिर्जापुर में थे। यहां उन्होंने विंध्याचल धाम में पूजा-अर्चना की। इस दौरान वह सीढ़ियों पर बिना बिस्तर के सो गए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: Saurabh Pal
मनोज तिवारी (फोटो- सोशल मीडिया)
मिर्जापुरः उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी सोमवार को भोर में मां विंध्याचल धाम पहुंचे। उन्होंने मंगला आरती के समय मां विंध्यवासिनी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। सांसद तिवारी के आगमन को देखते हुए मंदिर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही सतर्क थी। मंगला आरती के समय मंदिर में अन्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे। अब विंध्याचल धाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मनोज तिवारी मंदिर की सीढ़ियों पर लेटे हुए हैं।
भाजपा सांसद बनारस के रहने वाले हैं। ऐसे में इससे पहले भी वह विंध्याचल धाम आते-जाते रहे हैं, लेकिन इसबार कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। नंगे पांव पूजा सामग्री की डलिया लेकर तिवारी ने सुरक्षा कर्मियों के साथ गेट नंबर तीन से मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर के अंदर उन्होंने छोटे-छोटे मंदिरों में विराजमान विभिन्न देवी देवताओं की पूजा अर्चना की।
इसके भाजपा सांसद बाद गंगा घाट की तरफ गए। वहां उन्होंने आचमन किया। इसके बाद वापिस मंदिर की तरफ लौटे यहां कुछ देर मंदिर की सीढ़ियों पर बैठे रहे। इसके बाद लेट गए। ऐसा लगा मानों सीढ़ियों में सांसद मनोज तिवारी सो गए।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी यूं ही ‘मृदुल’ नहीं है ! सांसद मनोज तिवारी को बिहार चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है. मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी हो सकते है ! मां विंध्यवासिनी धाम विंध्याचल से इनका नाता वर्षों पुराना है !pic.twitter.com/UHfJJTq9CK — Vishal Pandey (@Vishal_aawaj) May 20, 2025
बिहार में मिलने वाली मनोज तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी?
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि बिहार में मनोज तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी हो सकते हैं। हालांकि यह सिर्फ एक सोशल मीडिया का सगूफा है। लेकिन बिहार में वोटरों को लुभाने के लिए प्रचार-प्रसार की कमान जरूर उन्हें सौंपी जा सकती है। इससे पहले मनोज तिवारी दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के दावेदार बताए जा रहे थे, यहां भी उनके हाथ निराशा लगी।
