Viral Video: नीचे गद्दा बिछाकर पांचवीं मंजिल से शख्स ने फेंकी वॉशिंग मशीन, देखें वायरल वीडियो
वाशिंग मशीन का आमतौर पर इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए किया जाता है। लेकिन यह कंटेंट का हिस्सा बन जाए तो समस्या भी हो सकती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: प्रीति शर्मा
नीचे गद्दा बिछाकर पांचवीं मंजिल से शख्स ने फेंकी वॉशिंग मशीन, देखें वायरल वीडियो
Shocking Viral Video: वाशिंग मशीन का आमतौर पर इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए किया जाता है। लेकिन यह कंटेंट का हिस्सा बन जाए तो समस्या भी हो सकती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर वॉशिंग मशीन को व्यक्ति अपनी बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से नीचे फेंकता है। इसे देखकर लोग भी हैरान रह जाते हैं। रील बनाने के लिए व्यक्ति ने वॉशिंग मशीन के साथ ऐसा कुछ किया जो शायद ही आजतक किसी ने किया होगा। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पांचवीं मंजिल की खिड़की पर वॉशिंग मशीन को लटकाए हुए खड़ा है। उसने वॉशिंग मशीन की सुरक्षित लैंडिंग के लिए नीचे गद्दा भी बिछाया हुआ है। बता दें कि यह वीडियो सिर्फ 24 सेकंड है। इसमें व्यक्ति अपनी वॉशिंग मशीन को खिड़की से बाहर फेंकने के लिए सेट करता हुआ नजर आ रहा है। वह कुछ देर में ही वॉशिंग मशीन को नीचे फेंक देता है। जब वॉशिंग मशीन नीचे गिरती है तो वह गद्दे पर नहीं बल्कि जमीन पर गिरती है। वॉशिंग मशीन तुरंत ही चकनाचूर हो जाती है। उसके टुकड़े इधर उधर बिखर जाते हैं। इसके बाद यह क्लिप यहीं खत्म हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Singrauli Suicide News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शादी वाले दिन 19 वर्षीय दुल्हन भाजपा ने दी जान
Iranian Singer Parastoo: बिना हिजाब गाना गाने पर ईरान की इस मशहूर गायिका को मिली 74 कोड़ों की सजा
पुलिसकर्मी ने गाया ऐसा गाना कि 1 करोड़ से ज्यादा लोग हुए दीवाने, आवाज सुन लोग बोले- कमाल कर दिया!
सड़क पर लड़की का हाथ पकड़कर खींचता रहा युवक, बीच सड़क हुआ हंगामा; VIDEO देख भड़के लोग
इस तरह की अन्य वायरल खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
यह वायरल वीडियो एक्स पर @crazyclipsonly के नाम से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि 5वीं मंजिल के ऊपर से वॉशिंग मशीन को गद्दे पर सुरक्षित उतारने की कोशिश। इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। वहीं लोग इसे देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा कि इससे तो वॉशिंग मशीन को सिर्फ एक खरोच ही आई होगी। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह तो बस थोड़ी ही दूर थी। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि लगता है साफ सफाई में घर का कूड़ा बाहर फेंक दिया। इस तरह का वायरल ट्रेंड फॉलो करना मजेदार हो सकता है लेकिन यह तब तक सही है जब तक किसी को नुकसान नहीं हो रहा है।
