भैंस के ऊपर पुश अप मारने लगा शख्स, इस अजीबो गरीब वीडियो को देखकर रह जाएंगे दंग

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। दुनिया में कोई भी व्यक्ति कुछ भी अजीब हरकत करता है तो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है। जहां आपको ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे जिनके बारे में आपने सोचा नहीं होगा।
भैंस के ऊपर पुश अप मारने लगा शख्स, इस अजीबो गरीब वीडियो को देखकर रह जाएंगे दंग
भैंस के ऊपर पुश अप मारने लगा शख्स, इस अजीबो गरीब वीडियो को देखकर रह जाएंगे दंग
Published on
Updated on

Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल वीडियो डालने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। दुनिया में कोई भी व्यक्ति कुछ भी अजीब हरकत करता है तो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है। जहां आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। कुछ वीडियो इतने फनी होते हैं कि देखते ही हंसी आ जाती है तो वहीं कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं जिनको देखकर हर कोई चौंक जाता है। हालांकि कुछ वीडियो दिल को छू लेने वाले भी होते हैं। आज हम आपको ऐसे वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपने कहीं देखा होगा।

आजकल के दौर में हर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता है। इसके लिए लोग अजीबो गरीब तरकीब भी निकालते रहते हैं। जहां कुछ लोग इसमें कामयाब भी हो जाते हैं। तो वहीं कुछ लोगों का मजाक बन जाता है। इसी तरह के एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। दरअसल वीडियो में एक शख्स पुश अप करने के लिए अनोखा अंदाज लेकर आता है। जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति भैंसों की भीड़ में एक भैंस के ऊपर पुश अप मार रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स

वायरल वीडियो में शख्स का अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ajeetkr13205 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं हजारों लोगों ने इसपर कमेंट्स भी किए हैं। वीडियो के नीचे मजेदार कमेंट्स पढ़कर आपको भी हंसी आ जाएगी। एक यूजर का कहना है कि शख्स का अंदाज तो काफी निराला है। वहीं एक ने कहा भाई ने तो महफिल लूट ली। एक शख्स ने लिखा है कि यादव जी का ओपन जिम। वहीं एक व्यक्ति ने कहा कि भाई आज से ऐसे ही जिम करना।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com