

Viral Video: हमारे देश में कई तरह की अजीबो गरीब घटनाएं होती हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जिसे देखकर हैरानी होती है। कुछ लोग बिना कुछ समझे ऐसा काम कर देते हैं जिसका अंजाम मौत हो सकता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जहां पर एक व्यक्ति को मौत से खेलते हुए देख सकते हैं। इसे देखकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा।
एक व्यक्ति छत पर खड़े होकर कपड़े सुखा रहा है। लेकिन कपड़े सुखाने के लिए वह ऐसे तार का इस्तेमाल कर रहा है जो उसके मौत का कारण बन सकता है। यह कारनामा वह बिजली के तारों पर कर रहा है। वहीं नीचे खड़े लोग उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी करते हैं लेकिन वह व्यक्ति नहीं सुनता है। साथ ही यह कहते हुए सुना जा सकता है कि इस पर कपड़े सुखाने से कुछ नहीं होता है। हमारे यहां ऐसा ही होता है। इस तरह का जवाब सुनकर एक आदमी बोलता है कि तुम्हें कपड़े सुखाने के लिए बिजली का तार ही मिला था। अगर उस पर गलती से हाथ लग जाए तो व्यक्ति मर सकता है।
इस घटना के बाद व्यक्ति को थोड़ी सी शर्मिंदगी होती है। जिसकी वजह से वह उन कपड़ों को वहां से हटाना शुरू कर देता है। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। एक व्यक्ति ने वीडियो पर लिखा कि भाई तुम्हे समझ नहीं आ रहा है वो अपनी बीवी से परेशान है।
यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @alttu.faltu से शेयर किया गया है। इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और लाइक कर चुके हैं। वीडियो में लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि चचा को डर नहीं लगता है। वहीं दूसरे ने मजे लेते हुए कहा कितने तेजस्वी लोग हैं, कहां से आते हैं ये लोग। तीसरा यूजर लिखता है कि हमारे यहां ऐसा ही होता है, बिजली के तारों पर कपड़े ही सुखाए जाते हैं। वहीं एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा है पूजा बिजली विभाग समजा डरा हुआ है। एक ने कहा मौत से खेल रहा है।