Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हेयर स्टाइल से लेकर साड़ी के स्टाइल तक मां भवानी का किया ऐसा मेकअप, देखकर जय माता दी बोले बिना नहीं रह पायेंगे आप

मुबंई बेस्ड मेकअप आर्टिस्ट विराज मां भवानी के नौ रुपों का मेकअप कर रहे है और हर दिन वीडियो भी शेयर कर रहे है। वीडियो को यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वीडियो को यूजर्स जमकर शेयर कर रहे है और जय माता दी कमेंट कर रहे है।

  • Written By: रोजी सिन्हा
Updated On: Oct 05, 2024 | 08:41 PM

मां भवानी की प्रतिमा का मेकअप वीडियो वायरल

Follow Us
Close
Follow Us:

मां भवानी की आराधना के दिन यानी नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। आज यानी 5 अक्टूबर को नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज मां भवानी के तीसरे स्वरुप मां चंद्रघंटा की पूजा की जा रही है। सभी सोशल मीडिया मां भवानी की रील्स, पोस्ट से सराबोर है। ऐसा ही मां भवानी के मेकअप का वीडियो इंस्टाग्राम पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है वहीं हजारों लोगों ने कमेंट और शेयर किया। वीडियो में मां की प्रतिमा का बेहद ही आकर्षक तरीके से मेकअप करते हुए दिखाया गया है। वीडियो विराज पाटिल मेकअप आर्टिस्ट द्वारा शेयर किया गया है। विराज मुबंई बेस्ड मेकअप आर्टिस्ट है।

नवरात्रि की शुरुआत से ही मां भवानी की प्रतिमा का कर रहे है मेकअप
नवरात्रि को शुरु हुए तीन दिन हो गए है। पहले दिन शैलपुत्री की पूजा की गई। मेकअप आर्टिस्ट ने मां शैलपुत्री की प्रतिमा का भी मेकअप किया। इसका भी वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ। इस वीडियो पर 41 मिलियन व्यूज है। वीडियो में
प्रतिमा को अल्ता, बाजूबंद, चूडी, बिंदी, मांगटीका आदि पहनाकर सजाया गया है। मां शैलपुत्री के अलावा मां ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा का भी जबरदस्त मेकअप किया गया है। मां ब्रह्मचारिणी को बनारसी साड़ी, गजरे से सजाया गया है।

मां चंद्रघंटा की प्रतिमा को भी सजाया गया
मेकअप आर्टिस्ट ने नवरात्रि की सीरिज चलाई हुई है। सीरिज में नवरात्रि के नौ दिन मां भवानी के अलग- अलग स्वरुपों का मेकअप किया जाएगा। तीसरे दिन चंद्रघंटा की प्रतिमा का मेकअप किया गया है। मां की प्रतिमा को मुकुट, नथ से सजाया गया है। इस वीडियो को अभी तक 95 हजार व्यूज मिले है।

यूजर्स जमकर कर रहे है कमेंट
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर जमकर कमेंट कर रहे है। एक यूजर अंकिता ने कितनी सुंदर है हमारी दुर्गा मां लिखा है वहीं दूसरे यूजर जय माता दी लिखे बिना नहीं रह पा रहे है।

 

Maa bhavanis makeup video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2024 | 09:26 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.