Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्यार चढ़ा परवान, 67 साल महिला को 39 साल छोटे लड़के से हुआ इश्क, Live-In में रहने के लिए कोर्ट में पहुंचे

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Mar 25, 2022 | 11:29 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: कहते है ना प्यार की न उम्र होती है और नहीं कोई सीमा होती है। इसका जीता जागता उदाहरण आज हम आपको देने जा रहे है, दरअसल कुछ ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सामने आया है, यहां 67 साल की रामकली और 28 साल के भोलू को आपस में प्यार हुआ और अब वह दोनों साथ रहने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जी हां उन्होंने Live-In रेलशनशिप में रहने के लिए दोनों एक-दूजे का हाथ पकड़कर कोर्ट पंहुचे, आइए जानते है पूरी खबर… 

दोनों की उम्र में 39 साल का गैप

बता दें कि यह प्रेमी जोड़ा रामकली और भोलू लिव इन में रह रहे हैं और अब आगे की जिंदगी भी इसी तरह एक-दूजे के साथ ही बिताना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने जो किया है वह पूरी दुनिया को चौंका रहा है। जी हां लिव इन में रहने के लिए उन्होंने ग्वालियर की एक अदालत से बकायदा नोटरी बनवाई है। रामकली और भोलू का कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं।

बता दें कि वो पिछले 6 साल से लिवइन रिलेशन में रह रहे हैं और आगे भी साथ रहना चाहते हैं। दोनों बालिग हैं। लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान भविष्य में किसी तरह का विवाद ना हो और उनके रिश्ते को पहले से भी ज्यादा मजबूती मिले, इसके लिए वो अपने रिलेशन की नोटरी करवाई। इस खबर को सुनकर हर कोई दंग है, यही तो प्यार है। 

वकील ने दी जानकारी

दरसल ग्वालियर के एडवोकेट दिलीप अवस्थी ने बताया है कि यह कपल मुरैना जिले के कैलारस का रहने वाला है। 67 साल की रामकली और 28 साल का भोलू एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक दूसरे के साथ में रहना चाहते हैं, लेकिन शादी नहीं करना चाहते हैं। लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान कोई विवाद ना हो, इसलिए दोनों ने नोटरी कराई है। नोटरी के लिए उन्होंने ग्वालियर के जिला न्यायालय में लिव इन रिलेशन रहने के लिए अपने दस्तावेज पेश किए हैं। अब देखना यह होगा की इस पर कोर्ट का क्या फैसला आता है। 

इसलिए की लिव इन रिलेशन की नोटरी

दरअसल अधिवक्ता संघ के सचिव एडवोकेट दिलीप अवस्थी के अनुसार विवादों से बचने के लिए जोड़े लिव इन रिलेशन की नोटरी तैयार कराते हैं।  हालांकि, कानूनी रूप से ऐसे दस्तावेज का कोई औचित्य नहीं होता। बता दें कि कांटेक्ट एक्ट केवल इस्लाम में मान्य होता है। जी हां यह कांटेक्ट हिन्दू विवाह अनुबंध की श्रेणी में नहीं आता है। बहरहाल जो भी हो 67 साल की रामकली की 28 साल के भोलू से प्रेम की कहानी अब सबके लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।  

Love rose 67 year old woman fell in love with 39 year old boy reached court to live in live in

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2022 | 11:29 AM

Topics:  

  • Live-in
  • Madhya Pradesh
  • Viral News
  • Viral News Hindi

सम्बंधित ख़बरें

1

MPPSC Calendar 2026: एमपी लोक सेवा आयोग में 10 अहम परीक्षाओं की डेट फाइनल, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

2

MP में हिंदू संत ने दरगाह पर चादर चढ़ाने की इजाजत लेकर किया हनुमान चालीसा का पाठ: VIDEO वायरल

3

भैंस या गाय से भी महंगी…महाराष्ट्र के सांगली में 1,01,000 रुपये में बिकी बकरी, जानिए इसकी खासियत

4

Viral News: एक साथ घूम रहे थे भाई-बहन…तभी आकर सुबूत मांगने लगी महिला पुलिस, VIDEO ने मचाया बवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.