Selfie लेने में बिजी थी ladki, ऊंट ने किया कुछ ऐसा.. देखकर उड़ जायेंगे होश
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: सेल्फी का दीवानापन दुनिया भर के लोगों में आपको दिखेगा। उससे हुए कई हादसे भी आपको पता होंगे। ऐसा ही कुछ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, दरअसल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इसवीडियो में एक महिला ऊंट (Camel) के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही है, इसके बाद जो होता है वह वाकई में देखने लायक होता है…
ऊंट के साथ सेल्फी
दरअसल एक महिला को ऊंट के साथ सेल्फी लेना बहुत भारी पड़ गया। अब इस वीडियो को देखकर लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं। दरअसल, वीडियो में एक महिला ऊंट के साथ सेल्फी ले रही है, लेकिन ऊंट (Camel) महिला के साथ कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे, ऊंट ने महिला के साथ जो किया इसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता।
ऊंट ने खाये महिला के बाल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ऊंट के साथ सेल्फी ले रही है। ऊंट पिंजरे में बंद है और महिला उसके आगे मगन होकर सेल्फी ले रही है। अचानक ऊंट महिला के बालों को मुंह से पकड़कर खींच लेता है। इतना ही नहीं बल्कि ऊंट के खींचने से महिला के कुछ बाल उखड़ जाते हैं और वो जोर से चीख पड़ती है, लेकिन इससे बेखबर ऊंट महिला के बालों को मजे चबाकर खाने लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
ठाणे के क्लासरूम में ड्रग्स लेते छात्र का VIDEO वायरल, उपमुख्यमंत्री के जिले में ऐसी घटना देख भड़के लोग
Quick & delicious High-Protein breakfast for the Camel ? #SafetyFirst pic.twitter.com/Je9yO9SeWR — Praveen Angusamy, IFS ? (@PraveenIFShere) February 28, 2021
वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि यह मजेदार यह वीडियो भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी प्रवीण अंगुसामी (Praveen Angusamy) ने अपने ट्विटर अकाउंट (Twitter account) से शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ऊंट के लिए क्विक और टेस्टी हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट। ‘सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आलम ये है लोगों को यह वीडियो (Video) काफी पसंद आ रहा है और इस पर जमकर चटकारे लिए जा रहे हैं। वीडियो पर लाइक्स और व्यूज का सिलसिला जारी है। अब अगर आप भी सेल्फी ले रहे है, तो जरा ध्यान से कही ये हादसा आपके साथ न हो जाए।
