शादी में ऐसा नजारा, डॉक्टर दुल्हन ने मिनटों में बचाई महिला की जान! Video देख आप भी कहेंगे ‘वाह’
Kolhapur Wedding Incident: कोल्हापुर बांदिवडे में शादी समारोह के दौरान महिला मेहमान अचानक चक्कर खाकर मंच पर गिर गई। डॉक्टर दुल्हन ने तुरंत मौके पर उसका उपचार किया।
- Written By: आकाश मसने
चक्कर खाकर गिरी महिला का इलाज करती दुल्हन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Doctor Bride Saves Unconscious Guest Viral Video: कोल्हापुर जिले के बांदिवडे में हाल ही में एक शादी समारोह ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शादी के मंडप में अचानक एक महिला मेहमान चक्कर खाकर सीधे मंच पर गिर पड़ी। यह नजारा देख आसपास खड़े लोग सकते में आ गए। लेकिन यही वो पल था जब दुल्हन ने अपनी असली हीरोइन वाली छवि दिखाई।
मंडप में दुल्हन के रूप में मौजूद डॉक्टर ने बिना एक पल गंवाए तुरंत मौके पर दौड़ लगाई और गिर गई महिला का उपचार करना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में महिला की हालत में सुधार होने लगा और मंडप में माहौल फिर से सामान्य हो गया। डॉक्टर दुल्हन की तत्परता और हिम्मत को देखकर वहां मौजूद लोगों ने उसकी तारीफ की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियाे
इस पूरे घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि शादी की चहल-पहल के बीच कैसे डॉक्टर दुल्हन ने अपनी प्रोफेशनल स्किल और साहस का परिचय देते हुए तुरंत महिला का इलाज शुरू किया। लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एक बेटा एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचा, दूसरे पायलट बेटे ने उड़ाई फ्लाइट, मां का गर्व भरा पल वायरल
Google पहुंचा बेटा, मां को दिया दुनिया का सबसे खास तोहफा; न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर चमकी तस्वीर
अमेरिका में भिंडी बनी लग्जरी स्नैक! 85 ग्राम पैकेट की कीमत जान भारतीयों के उड़ गए होश
पिता और नन्ही बेटी का ‘दिल डूबा’ गाने पर बनाया वीडियो हुआ वायरल, 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा प्यारा वीडियो
“शादी होती रहेगी लेकिन… फर्ज सबसे पहले” कोल्हापुर ज़िले के बांदिवडे में एक शादी समारोह के दौरान एक महिला मेहमान को अचानक चक्कर आकर वे मंच पर ही गिर पड़ी। शादी के मंडप में दुल्हन के रूप में सजी-धजी मौजूद डॉक्टर दुल्हन ने बिना एक पल गंवाए उसी स्टेज पर उस महिला का तुरंत उपचार… pic.twitter.com/pkzGKm4zDz — Geeta Patel (@geetappoo) December 3, 2025
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन चक्कर आकर गिरी महिला के पास पहुंचती है और पास खड़े लोगों से उसके पैर ऊपर उठाने कहती है। लोग महिला के पैरों को माेड़ने की कोशिश करते है, तभी दुल्हन उन्हें टोकते हुए कहती है कि पैर मोड़ना नहीं है ऊपर उठाना है। इसके बाद वह महिला के चेहरे को थपथपाती है। थोड़ी देर बाद महिला को होश आता है, तब दुल्हन उनसे पूछती है कि अब कैसा महसूस हो रहा है। सुबह खाया या नहीं?
यह भी पढ़ें:- वो बटन दबाओ…संतोष बांगर ने मतदान केंद्र पर तोड़े सारे नियम, लगाए नारे, Video वायरल
लोगों ने की दुल्हन की तारीफ
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नजारा सिर्फ शादी का नहीं बल्कि इंसानियत और सेवा भाव का भी शानदार उदाहरण है। वहीं, महिला मेहमान ने भी डॉक्टर दुल्हन को धन्यवाद दिया और कहा कि उनका तेज और पेशेवर रुख ही उन्हें जल्दी ठीक होने में मदद मिला।
बांदिवडे की यह शादी अब सिर्फ दो परिवारों के मिलन की कहानी नहीं रह गई, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए लोगों के दिलों में डॉक्टर दुल्हन की बहादुरी और निस्वार्थ सेवा की मिसाल बन गई है।
यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि कभी-कभी असली हीरो वही होते हैं, जो आम दिनों में भी दूसरों की मदद के लिए बिना हिचकिचाए आगे बढ़ जाते हैं।
