ज्वेलरी रिटर्न करने आई थी महिला, सड़क किनारे बैठे डिलीवरी एजेंट को देखकर भर आईं आंखें

Delivery Agent Viral Video : कर्नाटक की शीतल प्रसाद ने ज्वेलरी रिटर्न के दौरान डिलीवरी एजेंट का वीडियो शेयर किया। सड़क किनारे बैठे एजेंट को देखकर वह भावुक हो गईं।
A Karnataka woman became emotional after seeing a delivery agent sitting by the roadside during a jewellery return.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Emotional Viral Video : ऑनलाइन शॉपिंग ने खरीदारी और सामान लौटाने का काम बेहद आसान कर दिया है। मोबाइल पर कुछ क्लिक करते ही सामान घर पहुंच जाता है और पसंद न आने पर रिटर्न भी हो जाता है। लेकिन इस आसान प्रक्रिया के पीछे कई लोगों की मेहनत होती है।

कर्नाटक की शीतल प्रसाद के साथ भी ज्वेलरी रिटर्न के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने उन्हें भावुक कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया। वीडियो में सामान लेने पहुंचा डिलीवरी एजेंट सड़क किनारे बैठकर रिटर्न किए जा रहे सामान को चेक करता दिखाई दे रहा है।

सड़क किनारे बैठे डिलीवरी एजेंट का वीडियो वायरल

शीतल ने बताया कि उन्होंने एक ज्वेलरी पसंद न आने के कारण उसे वापस करने का फैसला किया था। कुछ मिनट बाद पिकअप एजेंट सामान लेने पहुंच गया। यह उनके लिए एक सामान्य रिटर्न प्रक्रिया थी, लेकिन एजेंट को सड़क किनारे बैठकर सामान चेक करते देख उनके मन में कई भावनाएं उमड़ने लगीं।

उन्होंने कहा कि वह उस व्यक्ति की कहानी या उसकी जिंदगी के बारे में कुछ नहीं जानतीं। फिर भी उस छोटी सी मुलाकात ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया। वीडियो पर लिखा था, “मैं इसे समझा नहीं सकती, लेकिन यह पल मेरे साथ रह गया।” शीतल ने महसूस किया कि ऑनलाइन ऑर्डर और रिटर्न के पीछे भी एक इंसान होता है, जिसकी अपनी जिंदगी, जिम्मेदारियां और संघर्ष होते हैं।

वायरल वीडियो देख लोग हुए भावुक

वायरल वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने डिलीवरी कर्मचारियों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। एक यूजर ने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर डिलीवरी एजेंट पर गुस्सा करने के बजाय उनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। दूसरे यूजर ने बताया कि वह हमेशा डिलीवरी राइडर्स को पांच स्टार रेटिंग देते हैं, क्योंकि वे ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं।

एक अन्य यूजर ने कहा कि ग्राहक के लिए ऑर्डर करना या रिटर्न करना सिर्फ कुछ क्लिक का काम है, लेकिन इसके पीछे किसी व्यक्ति का समय, मेहनत और पैसा लगता है। इस घटना ने एक साधारण ज्वेलरी रिटर्न को इंसानियत और सम्मान से जुड़ी भावुक कहानी बना दिया।

A Karnataka woman became emotional after seeing a delivery agent sitting by the roadside during a jewellery return.
गाय को भी पसंद हैं गोलगप्पे! ठेले पर पहुंची ‘महारानी’, एक-एक कर चट कर गई पूरी प्लेट, वीडियो वायरल
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com