- Hindi News »
- Viral »
- Javed Akhtar Says Pm Modi Better Than God Debate With Mufti Nadvi Viral News
‘तुम्हारे खुदा से बेहतर हमारे PM मोदी’ जावेद अख्तर का बयान वायरल, मुफ्ती से बहस में अल्लाह पर सवाल
मशहूर गीतकार Javed Akhtar ने खुदा के अस्तित्व पर एक मंच पर बहस के दौरान उन्होंने एक ऐसा कमेंट किया जिससे सभी लोग मुस्कुरा गए। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री मोदी की तुलना खुदा से कर दी।
- Written By: सौरभ शर्मा

जावेद अख्तर का पीएम मोदी पर दिया यह बयान वायरल (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)
Javed Akhtar Remark on PM Modi vs God comment: क्या खुदा का वजूद वाकई है? इस गहरे सवाल पर दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक ऐसी बहस हुई जिसने सबको चौंका दिया। मशहूर गीतकार और खुद को नास्तिक कहने वाले जावेद अख्तर और इस्लामी विद्वान मुफ्ती शमाइल नदवी आमने-सामने थे। इसी दौरान जावेद अख्तर ने एक ऐसा बयान दे दिया जो अब सुर्खियों में है। उन्होंने गाजा की तबाही का जिक्र करते हुए सीधे तौर पर कहा कि तुम्हारे खुदा से बेहतर तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो कम से कम हमारा ख्याल तो रखते हैं।
करीब दो घंटे तक चली इस बहस ने आस्था, तर्क और इंसानियत के कई पहलुओं को छू लिया। खचाखच भरे सभागार में जावेद अख्तर ने विश्वास और आस्था के बीच का फर्क समझाया। उनका कहना था कि विश्वास तो सबूत और तर्क मांगता है, लेकिन आस्था बिना किसी प्रमाण के सब कुछ मान लेने का नाम है। उन्होंने तीखा सवाल उठाया कि आखिर बिना सबूत, बिना गवाह और बिना तर्क के किसी चीज को मानने का दबाव क्यों डाला जाता है? यह सोच इंसान को सवाल पूछने से रोकती है।
खुदा से अच्छे तो हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी हैं कम से कम हमारा ख्याल तो रखते हैं। ~ जावेद अख्तर #JavedAkhtar #viralvideo pic.twitter.com/YrUvvFm01l — Sourabh Sharma (@SourabhPaliya) December 21, 2025
गाजा में बच्चों के चीथड़े और खुदा की खामोशी
अपनी दलीलों को मजबूती देने के लिए जावेद अख्तर ने गाजा युद्ध का दर्दनाक उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि अगर खुदा हर जगह मौजूद है और दयालु है, तो वह वहां हो रही तबाही को कैसे नजरअंदाज कर सकता है? उन्होंने पूछा कि क्या खुदा ने वहां बच्चों के चीथड़े उड़ते नहीं देखे? अख्तर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर वह सर्वशक्तिमान होकर भी यह सब होने देता है, तो उसका न होना ही बेहतर है। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि उस खुदा के मुकाबले हमारे प्रधानमंत्री मोदी ज्यादा बेहतर हैं, जो कुछ तो ख्याल करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
Apara Ekadashi: अपरा एकादशी की विधिवत पूजा से प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति, जानिए इस व्रत की महिमा
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी की दूसरी बार हत्या! मोदी सरकार के इस नए बिल पर पी चिदंबरम का अब तक का सबसे बड़ा हमला
विज्ञान बनाम धर्म: मुफ्ती का पलटवार
मुफ्ती शमाइल नदवी ने जावेद अख्तर के तर्कों का जवाब देते हुए कहा कि बुराई खुदा ने नहीं, बल्कि इंसान की अपनी मर्जी ने पैदा की है। हिंसा और अपराध इंसान के गलत चुनाव का नतीजा हैं। उन्होंने तर्क दिया कि विज्ञान सिर्फ यह बता सकता है कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है, लेकिन यह नहीं बता सकता कि यह क्यों है। वहीं नैतिकता पर जावेद अख्तर का कहना था कि यह कुदरत की नहीं, बल्कि इंसानों की बनाई व्यवस्था है, ठीक वैसे ही जैसे ट्रैफिक के नियम होते हैं जो समाज के लिए जरूरी हैं मगर प्रकृति में नहीं होते।
Javed akhtar says pm modi better than god debate with mufti nadvi viral news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 13 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में रसायन बरामद
May 12, 2026 | 03:51 PMसोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
May 12, 2026 | 03:50 PMसीहोर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग! बुजुर्ग किसान को कार में खींच ले गए नकाबपोश; 3 लोगों पर संदेह
May 12, 2026 | 03:48 PMभंडारा में तेंदुए का आतंक, परीक्षा देने जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला, मौत के मुंह से लौटा वापस
May 12, 2026 | 03:42 PMHomemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
May 12, 2026 | 03:41 PMगोवंडी में 72 घंटे की तोड़फोड़ नोटिस से तनाव, पुनर्वसन की मांग तेज; बीएमसी पर नियमों के उल्लंघन के आरोप
May 12, 2026 | 03:36 PMअब बिना PUC चलाना पड़ेगा भारी, नई दरें लागू, जान लें कितना देना होगा शुल्क वरना कट सकता है बड़ा चालान
May 12, 2026 | 03:36 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM











