इन दिनों भारत में शादियों का सीजन (Wedding Season) चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों कई तह के वीडियो वायरल (Wedding Viral Video) होते हैं। जिसमें अजीबोगरीब रस्में देखें मिलती है, लड़ाई झगडे देखने मिलते हैं, डांस या फिर शानदार बारातियों की एंट्री देखने मिलती है। लेकिन, इस समय एक ऐसा वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी। इस वीडियो में एक घोड़ा (Horse Dance Video) शादी में झूमकर नाचते हुए नज़र आ रहा है।
वैसे तो बारात में घोड़े के ऊपर बैठकर दूल्हा दुल्हन के घर आता है। जहां लोग घोड़े के सामने नाचते-गाते हुए आते हैं। लेकिन इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि, एक घोड़ा बारात में जमकर ठुमके लगा रहा है।
घोड़े को इस तरह नाचते देख लोग काफी हैरान भी हैं। वीडियो को देखकर समझ आता है कि,दूल्हा बारातियों के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर पर आ चुका है। वहीं, डीजे की आवाज सुनकर घोड़ा भी जमकर डांस करता है।
वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि घोड़े को डांस करना सिखाया गया है। हालांकि, जिस तरह वह डीजे की धुन पर नाच रहा वह काबिल-ए-तारीफ है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग इस घोड़े को काफी पसंद कर रहे हैं। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर honey।_।event_official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग लाइक भी कर चुके हैं।
Horse started dance in wedding procession video goes viral on social media