कभी देखा है ऐसा रेस्तरां... जहां खाने के टेबल पर लोगों को कंपनी देते हैं भूत!

हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे ही एक रेस्तरां का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
horror-restaurant-where-one-seat-reserved-for-a-ghost-opened-in-riyadh
Published on
Updated on

नई दिल्ली, अक्सर कई लोग घर के खाने से बोर हो जाते है। तब वह अलग अलग तरीके का खाना खाने के लिए रेस्तरां में जाते है। रेस्तरां में अक्सर कई अलग-अलग तरह की डिश खाने को मिलती है। कोई रेस्तरां अपने खाने को लेकर मशहूर होते है, तो कोई रेस्तरां वहां की सजावट को लेकर चर्चा में रहते है। हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे ही एक रेस्तरां का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह रेस्तरां जिस चीज के लिए फेमस है, उसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। माना जाता है कि, इस रेस्तरां (Horror Restaurant) में खाना खाते समय भुत कंपनी देते है। 

इस भूतों वाले इस रेस्तरां (Horror Restaurant) का नाम शैडोज़ है। यह रेस्तरां बुलेवार्ड रियाद शहर में खुला है। वहीं, सोशल मीडिया पर अब इस डरावने  रेस्तरां का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देख सकते है कि, इस रेस्तरां में भूत डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं, कुछ टेबल पर कंकाल दिख रहे है ।

Lovin के मुताबिक, इस रेस्तरां (Horror Restaurant) की खास बात ये है कि यहां पर यदि आप 6 सीट वाली एक टेबल बुक कराते हैं, तो उसपर सिर्फ 5 लोग ही बैठ सकते हैं। क्योंकि 6वीं सीट पहले से ही भूत के लिए बुक होती है। लेकिन, आपको ये जानकर तसल्ली मिलेगी कि ये भूत असली भूत नहीं होगा बल्कि 80 के दशक की हॉरर फिल्म जैसा नकली भूत होगा। हालांकि, इस नकली भूत को देखकर भी कई लोगों को अपनी नानी याद आ जाती है। इस रेस्टोरेंट का अंदर का नज़ारा काफी डरावना है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com