हैवी ड्राइवर का हैवी कारनामा! कार पार्किंग के लिए उड़ा दी बाकी गाड़ियां, वायरल हुआ वीडियो

kanppor-car-accident
Image-Twitter
Published on
Updated on

नई दिल्ली: आम तोर पर हम देखते है कि सार्वजनिक जगहों पर भीड़ होने से लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है ऐसे में कार पार्किंग एक बड़ी समस्या बन जाती है। इतना ही नहीं बल्कि पार्किंग को लेकर कई बार बड़े-बड़े झगड़े हो जाते हैं। पार्किंग में अक्सर मारपीट देखी जा सकती है। इतना ही नहीं, पार्किंग की जगह पाने के लिए लोग अनोखे तरीके से मारपीट भी करते हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक युवती का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें पार्किंग की जगह पाने के लिए उसने जो किया उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते है इस वायरल वीडियो के बारे में... 

वायरल हुआ वीडियो 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि युवती ने सार्वजनिक पार्किंग में अपनी कार इस तरह खड़ी कर दी कि आसपास के लोग भी दंग रह गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो भी बना लिया। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है। 

कार पार्किंग के लिए... 

दरअसल आप वीडियो में देख सकते हैं कि युवती अपनी कार खड़ी करने के लिए दूसरी बाइक्स को टक्कर मारती है। उसने पार्किंग के लिए जगह पाने के लिए बाकी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं उनकी कार के नीचे कुछ गाड़ियां भी फंसी नजर आ रही हैं। युवती की यह हरकत देख आसपास के लोग जमा हो गए और शोर मचाने लगे। मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर का हैं।

वायरल हुआ वीडियो 

इस वीडियो को @govinda__p नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। देखते ही देखते 45 सेकंड का यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो पर काफी कमेंट्स भी देखे जा रहे हैं। इसी बीच एक युवती का पार्किंग स्पेस हासिल करने का ये कारनामा देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पहले भी ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा ऐसे वीडियो की चर्चा होती रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com