हरियाणा में बिरयानी की रेहड़ी लगाने को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग; कई घायल देखें VIDEO

Nuh Biryani Shop Violence: नूंह-तावड़ू रोड के सौंख अड्डे पर बिरयानी की रेहड़ी का किराया मांगने को लेकर विवाद, दोनों पक्षों में पथराव और हवाई फायरिंग, कई वाहन क्षतिग्रस्त। देखें वायरल VIDEO।
viral video
हरियाणा में नुह मारपीटसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • किराया देने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदला

  • सौंख अड्डे पर बिरयानी की रेहड़ी लगाने को लेकर भिड़े दो पक्ष

  • नूंह-तावड़ू रोड पर घंटों मचा बवाल, हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत

Nuh Biryani Stall Dispute: हरियाणा के नूंह जिले में बिरयानी की रेहड़ी लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान पथराव और कांच की बोतलों से भी हमला किया गया। इतना ही नहीं, विवाद के दौरान हवाई फायरिंग होने की भी खबर है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला नूंह-तावड़ू रोड स्थित सौंख अड्डे का है। यहां बिरयानी की रेहड़ी लगाने के बदले किराया देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चलाए गए और एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए गए। हमलावरों ने कांच की बोतलों का भी इस्तेमाल किया। इसी बीच हवाई फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

viral video
पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

घंटों जाम रहा रास्ता, वाहनों में तोड़फोड़

हिंसक झड़प के चलते नूंह-तावड़ू रोड पर घंटों तक जाम लगा रहा। इस दौरान सड़क से गुजर रहे वाहन भी उपद्रव की चपेट में आ गए। गुस्साए लोगों ने कई वाहनों को निशाना बनाया, जिससे गाड़ियों के शीशे टूट गए। सड़क पर हंगामे के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तत्काल संज्ञान ली।

घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और विवाद में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही झड़प और फायरिंग से जुड़ी पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

viral video
विक्रोली स्टेशन पर लोकल के सामने कूदने ही वाला था युवक, यात्री ने ट्रैक पर उतरकर बचाई जान; देखें VIDEO

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

इस घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।