हनुमान अंश पर Gen Alpha बच्चों की रील Viral, नीम करौली बाबा के किरदार की नकल ने जीता लोगों का दिल

Hanuman Ansh Viral Reel: फिल्म 'हनुमान अंश' की रील सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें Gen Alpha के बच्चे नीम करौली बाबा के किरदार की नकल करते दिखे। मासूम अदाकारी ने सबका दिल जीत लिया।
Gen Alpha Neem Karoli Baba Viral Video
हनुमान अंश वायरल रील (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gen Alpha Neem Karoli Baba Viral Video: फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के डायलॉग, गाने और सीन सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक रील वायरल हो रही है, जिसमें Gen Alpha के बच्चे नीम करौली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता की नकल करते नजर आ रहे हैं।

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल रील में एक बच्चा कंबल ओढ़कर नीम करौली बाबा के किरदार के अंदाज को कॉपी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म का डायलॉग 'ओह! हनुमान-जी सब कुछ दे देते हैं' सुनाई देता है।

बच्चे के हाव-भाव और बैकग्राउंड ऑडियो का तालमेल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस रील को फिल्म पर बनी अब तक की सबसे प्यारी और खूबसूरत रील्स में से एक बता रहे हैं। बच्चों की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है।

Gen Alpha Neem Karoli Baba Viral Video
UPI पर एमडीआर से गोल्ड हॉलमरकिंग समेत PF ब्याज क्या बोले Sharad Kohli? | Exclusive Interview

हनुमान अंश फिल्म की खासियत

हनुमान अंश नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित एक भक्ति फिल्म है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने अपनी कमाई के साथ भी लोगों का ध्यान खींचा है और बिना किसी बड़े सुपरस्टार के बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्म के तौर पर अपनी जगह बनाई है।

फिल्म की कहानी में भावनाओं, सकारात्मक सोच और हनुमान-जी की भक्ति को दिखाया गया है। दर्शकों के बीच फिल्म की चर्चा बढ़ने के साथ इसके डायलॉग और गाने भी सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रहे हैं। फिल्म की लोकप्रियता का असर अब इंस्टाग्राम रील्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग इसके सीन और डायलॉग को अपने अंदाज में पेश कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com