युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी; परिजनों ने डॉक्टर को पीटा VIDEO वायरल

Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर में एक प्राइवेट अल्ट्रासाउंड से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां काम करने वाली युवती ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसके बाद परिजनों ने डॉ की पिटाई कर दी।
Viral video
युवती से डॉक्टर की छेड़छाड़सोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • युवती के परिजनों ने डॉक्टर के साथ की मारपीट

  • उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर का मामला

  • डॉक्टर पर अल्ट्रासाउंड सेंटर में काम करने वाली युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोप

Doctor Accused Of Molesting A Young Woman: डॉक्टर को भगवान की संज्ञा दी जाती है लेकिन अगर धरती का भगवान हैवान बन जाए तो आप क्या करेंगे। इसी बीच उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर काम करने वाली युवती के साथ वहां काम करने वाले डॉक्टर पर कथित रूप से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।

जब युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो डॉक्टर ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी। इस घटना से परेशान युवती ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंच गए, जहां डॉक्टर के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।

नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, युवती उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर काम करती है। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया और छेड़छाड़ की। युवती ने जब डॉक्टर की हरकत का विरोध किया तो कथित तौर पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। कार्यस्थल पर इस तरह के व्यवहार से परेशान युवती ने मामले की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों को दी।

Viral video
कॉकरोच के लिए बापू से लाठी मांगी, मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का VIDEO वायरल; जंतर-मंतर पर तंज कसते दिखे

परिजनों ने सेंटर पहुंचकर की मारपीट

युवती की शिकायत सुनने के बाद परिजन गुस्से में अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंच गए। वायरल वीडियों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कैसे डॉक्टर कुर्सी पर बैठा है उसके साथ आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन्होंने डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सेंटर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई।

Viral video
झांसी में कारों से जानलेवा स्टंटबाजी; खिड़की से बाहर निकले युवक, खुले गेट के साथ सड़क पर मस्ती, देखें वीडियो

मामले की जांच और कार्रवाई पर नजर

इस घटना में युवती की ओर से लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप और डॉक्टर के साथ हुई मारपीट, दोनों पहलू महत्वपूर्ण हैं। इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ के कोई कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस के अनुसार इस मामले में दोनों पक्षों में से किसी भी तरफ से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com