Viral Video: आर्केस्ट्रा वाली का नाच देखते-देखते हो गया प्यार, युवक ने स्टेज पर ही भर दी मांग

जब भी हमें किसी से प्यार होता है तो इंसान हर बंधन को तोड़ डालता है। उसके साथ रहने के लिए किसी भी हद तक कर गुजरने का जज्बा रखता है। घर हो या परिवार यहां तक की समाज से भी अपने प्यार के लिए लोग लड़ जाते हैं।
आर्केस्ट्रा वाली का नाच देखते-देखते हो गया प्यार, युवक ने स्टेज पर ही भर दी मांग
आर्केस्ट्रा वाली का नाच देखते-देखते हो गया प्यार, युवक ने स्टेज पर ही भर दी मांग
Published on: 
Updated on: 

Viral Video: जब भी हमें किसी से प्यार होता है तो इंसान हर बंधन को तोड़ डालता है। उसके साथ रहने के लिए किसी भी हद तक कर गुजरने का जज्बा रखता है। घर हो या परिवार यहां तक की समाज से भी अपने प्यार के लिए लोग लड़ जाते हैं। जिसके कई वीडियो भी आपने सोशल मीडिया पर देखे होंगे। लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। यह वायरल वीडियो बिहार का बताया जा रहा है जिसमें एक युवक बारात में शामिल होने के लिए पहुंचा था। वहीं आर्केस्ट्रा में एक लड़की डांस करने के लिए शादी में आई थी। जिसके बाद दोनों के बीच कुछ ऐसा होता है कि आपको यकीन नहीं होगा।

आर्केस्ट्रा वाली लकड़ी पर आया युवक को प्यार

दरअसल बिहार में एक युवक अपने दोस्त की शादी अटेंड करने के लिए आया था। शादी समारोह में मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा वाली को बुलाया गया था। जिसमें एक लड़की नाच रही थी तभी उस युवक का दिल उस लड़की पर आ जाता है। वह तुरंत स्टेज पर चढ़ जाता है और उस लड़की की मांग में सिंदूर भर देता है और उसे अपना हमसफर बना लेता है। आर्केस्ट्रा पर नाच रहे युवक की नजर डांसर लड़की पर पड़ती है और उसे प्यार हो जाता है। वह ऐसे में आ देखता है न ताव और झट से स्टेज पर चढ़ जाता है। उसके हाथ में सिंदूर था और वह लड़की की मांग में भर देता है।

आमतौर पर आर्केस्ट्रा वाली लड़कियों को गलत नजरों से देखा जाता है। उन्हें सिर्फ शादियों या पार्टियों में नाचने के लिए लोग लेकर आते हैं। लेकिन इस युवक ने लड़की को पहले चुनरी ओढ़ाई और उसके बाद उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इस अजीबो गरीब शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कई लोग इस कपल को आर्शीवाद दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग लड़की की हिम्मत की दाद दे रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com