

Highlights:
शाजापुर की शादी में जूता चुराई रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन भिड़े।
पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद कथित तौर पर मारपीट तक पहुंचा।
वायरल वीडियो को 28 नवंबर को शेयर किया गया, 54 हजार व्यूज मिले।
Bride Beat Groom in Wedding: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में जूता चुराई की पारंपरिक रस्म के दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ जाती है कि दुल्हन दूल्हे पर चप्पलों से हमला करने लगती है। इस दौरान वहां मौजूद लोग हंसते और तमाशा देखते नजर आते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो 'घर के क्लेश' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि शाजापुर में शादी के दौरान जूता चुराई की रस्म के वक्त पैसों को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया और समारोह में अफरा-तफरी मच गई। यह वीडियो 28 नवंबर 2026 को रात 9 बजकर 19 मिनट पर पोस्ट किया गया था। पोस्ट के मुताबिक, वीडियो को अब तक 54 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सपना मदान नाम की यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, "ये दूल्हा पिट रहा है? लोग क्यों हंस रहे हैं? जाहिल गंवार लोग ही ऐसी हरकत करते हैं।" वहीं, एसपी गौतम नाम के यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "जयमाला नहीं पीटमाला।"
वायरल वीडियो में मध्यप्रदेश शाजापुर में घटना होने का दावा 'घर के क्लेश' नाम के एक्स अकाउंट ने किया है। हालांकि, नवभारत लाइव इस वीडियो में बताए गए स्थान और घटना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो की वास्तविकता और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि भी उपलब्ध नहीं है। इसलिए इसे सोशल मीडिया पर किए गए दावे के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।