पकौड़े की दुकान पर विवाद! खूब चले लात घूसे, सड़क पर मची अफरा-तफरी; जान बचाकर भागे लोग- Video Viral

Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच सड़क पर लात घुसे ईटा, पत्थर चले। इस दौरान लोग जान बचाकर भागते नजर आए।
hapur viral video
हापुड़ वायरल वीडियोसोर्स (AI)
Published on: 
Updated on: 

Hapur Viral Video: मामूली सी बात विवाद की जड़ बन जाए और फिर विवाद हिंसक रूप लेकर मारपीट तक पहुंच जाए कोई नहीं जानता है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक दुकान की है, जिसमें दो पक्षों के बीच ब्रेड पकौड़े की दुकान पर पैसों की लेन-देन को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई की मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान एक-दूसरे पर घूंसे चलाने के साथ पत्थर भी फेंके गए। ये पूरा मामला हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा का बताया जा रहा है।

मारपीट और पथराव से घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग वहां से जान बचाकर भागे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

पैसा बना विवाद की जड़

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से वायरल वीडियो में जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार रविवार सुबह करीब 11 दो पक्ष अपने गांव के ब्रेड पकौड़े की दुकान बैठे हुए थे। इसी बीच दो पक्षों के बीच पैसे को लेकर बातचीत शुरू हुई, कहासुनी ने कुछ ही देर में विवाद का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए और फिर दुकान की लड़ाई सड़क तक पहुंच गई। सड़क पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान पथराव भी हुआ। पथराव की स्थिति में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आस-पास के दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर अंदर छिप गए। महिलाएं भी चिल्लाते नजर आई।

hapur viral video
शोर का विरोध करने वाले विद्यानंद बापट को लड़कों ने DJ पर नचाया, पुणे में गणेश विसर्जन का VIDEO वायरल
hapur viral video
खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

मौके पर पहुंची पुलिस

इसे पूरे प्रकरण का किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ विवाद में शामिल लोगों को पकड़ कर मामला शांत कराया। इस घटना में दो लोगों को चोट आई है। पुलिस ने चोटिल 02 व्यक्तियो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा।

इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com