1000 साल से भी ज्यादा पुरानी हैं हड्डियां, जानिएं कंकालों से भरी इस झील के बारें में

roopkundlake (1)
Photo Credit-roopkundlake
Updated on

उत्तराखंड : हमें कई बार कुछ ऐसी अद्भुत और अविश्वसनीय चीजें देखने को मिलती हैं। जिस-पर हमारी आंखो को यकीन नहीं होता है। भारत में कई ऐसे राज्य है। जहां ऐसी ही चीजे देखने को मिलती हैं और उन्ही में से एक ऐसी ही जगह है उत्तराखंड, जहां एक ऐसी झील है। जिसके बारे में सुनकर शायद आपको अपनी कानों पर यकीन ना हो । 

दरअसल, उत्तराखंड में रूपकुंड नाम की एक ऐसी झील है। जिसे कंकालों की झील के नाम से जाना जाता है। जी हां आपने सही सुना, इसे कंकालों का ही झील कहा जाता है। क्योंकि इस झील के अंदर अब-तक अत्यधिक मात्रा में कंकाल पाए जा चुके हैं। ये समुद्र तल से 16 हज़ार 500 फीट की ऊंचाई पर है। वैसे तो झील साल भर बर्फ से जमी रहती है लेकिन मौसम के अनुसार इसमें भी बदलाव आ जाता है। ठंडी के मौसम में इसमें बर्फ भारी मात्रा में जमा हो जाती है। वहीं गर्मी के मौसम में बर्फ पिघलने लगती है। ये वो समय होता है। जब इसमें कंकाल दिखाई देता है। 

इस झील में मिले कंकालों को लेकर कई कहानियां और तरह- तरह के अफवाह प्रचलित है। लोग तो दावा करते हैं। इसमें प्राप्त हुए कंकाल भारत-चीन युद्ध के दौरान मारे गई चीनी सैनिकों का है। बीबीसी की 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक यहां से अब तक करीब 600-800 लोगों के कंकाल मिल चुके हैं। सबसे पहले कंकाल 1942 में ब्रिटिश रेंजर्स को दिखाई पड़ा था। कार्बन डेटिंग के साल 2004 रिसर्च के अनुसार ये हड्डियां 1000 सालों से भी ज्यादा पहले की हैं। इनमे से कुछ 100 साल पुरानी भी हैं। 

Navbharat Live
navbharatlive.com