-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Bizarre A Place In The Country Where The Bride Asked For Dowry Not The Groom Broke The Marriage
अजीबोगरीब: देश की ऐसी जगह जहां दूल्हे ने नहीं बल्कि दुल्हन ने मांगा दहेज, नहीं मिलने पर तोड़ी शादी
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: भारत में कई रीति रिवाज है जिसे आज भी लोग मानते है, इन्हीं में से एक है दहेज, जिसके खिलाफ सालों से कई आंदोलन हो रहे है, अब भी इस रूढ़िवादी परंपरा के खिलाफ समाज के कई लोग लड़ाईयां लड़ रहे है। अब तक अपने यही सुना है कि देह सिर्फ दूल्हा लेता है लेकिन आज आपको बता दें कि भारत में एक ऐसी जगह है जहां दुल्हन भी दहेज लेती है, जिसका एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, आइए जानते है क्या है वह पूरा मामला…
दूल्हे के परिवार से दुल्हन ने मांगा दहेज…
जैसा की हम सब जानते है अपने देश में दहेज न मिलने पर दूल्हे द्वारा शादी तोडना यह बेहद आम बात हो गई है, लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि लड़की ने दहेज मांगा है और न मिलने पर शादी तोड़ दी है? नहीं ना? लेकिन आपको बता दें कि वास्तव में ऐसा हुआ है। जी हां यह अजीब घटना हैदराबाद से सामने आई है, जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग है। यहां लड़की ने सिर्फ इसलिए शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि उसने दूल्हे के परिवार से दहेज में जो रकम मांगी थी, वह मिली नहीं।
शादी के मंडप नहीं पहुंची दुल्हन…
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेलंगाना में रहने वाले आदिवासियों में एक खास तरह की परंपरा है। जी हां दरअसल यहां वर पक्ष के लोग तो दहेज लेते ही हैं पर लड़कियां भी दहेज मांगती हैं। आपको बता दें कि इस रिवाज को रिवर्स दहेज या उलटा दहेज का नाम दिया जाता है। इस घटना में भी यही हुआ है। दुल्हन ने अपनी जनजाति के दूल्हे से दो लाख रुपये दहेज मांगा। दूल्हे के परिवार ने भी इस दहेज को देने के लिए हामी भर दी थी और उसे शादी के लिए पैसे दे दिए थे। दूल्हे के परिवार ने हैदराबाद के बाहरी इलाके में 9 मार्च को होने वाली शादी के लिए सभी तैयारियां कर ली थी। मगर ऐन वक्त पर दुल्हन शादी के मंडप तक नहीं पहुंची। इसके बाद जो हुआ उसने पुरे देश को हिला दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
पृथ्वी शॉ ने मंगेतर आकृति अग्रवाल को दिया धोखा! 3 महीने में ही टूट गई सगाई? गर्लफ्रेंड ने कहा- सच है हर अफवाह
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
विदेशी इन्फ्लुएंसर के ताजमहल के पीछे यमुना के VIDEO पर बवाल, पर्यटन उद्यमी बोले- ‘देश की छवि हो रही धूमिल’
फिर मांगा ज्यादा दहेज और…
ऐसे में जब शादी मंडप में जब दुल्हन और उसके परिवार वाले नहीं पहुंचे तो दूल्हे के परिवार वाले उस जगह पहुंच गए जहां दुल्हन और उसके परिवार को लोग ठहरे हुए थे। जब उन्होंने पूछताछ की तो दुल्हन के परिवारवालों ने कहा कि लड़की और दहेज चाहती है, तभी वह शादी के हां करेगी। यह सुनकर लड़के वाले हैरान रह गए। इसके बाद दूल्हे के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और दुल्हन के परिवार को मामले पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया। चूंकि दुल्हन अपने फैसले पर अडिग थी, इसलिए दो लाख रुपये भी वापस कर दिए गए। शादी रद्द कर दी गई और दोनों परिवार अलग हो गए।
घटना से मची सनसनी
इस घटना के बारे में बात करते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति के बाद शादी को रद्द कर दिया गया। बता दें कि किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया। इतना ही नहीं बल्कि किसी भी ओर से कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है। दुल्हन ने ज्यादा दहेज देने की मांग की थी, पर लड़के वाले शादी तक उतना पैसा जुटा नहीं पाए। जिसकी वजह से शादी को रद्द कर दिया गया। अब तक की छानबीन से यही पता चला कि शायद लड़की को इस शादी में दिलचस्पी नहीं थी। फ़िलहाल इस मामले से तेलंगाना में हड़कंप मचा हुआ है।
Bizarre a place in the country where the bride asked for dowry not the groom broke the marriage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














