पंखा-एक प्रेम कथा...बिहार से सामने आया अजीबोगरीब मामला, VIDEO देख माथा पकड़ लेंगे आप

Bihar Viral Love Story: बिहार से कई बार कई तरह की अजीबोगरीब खबरें आती रहती हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक प्रेमी जोड़ा बता रहा है कि उनकी प्रेम कहानी में पंखे ने अहम रोल निभाया है।
बिहार में वायरल लव स्टोरी, पंखा रिपेयर करने वाले इलेक्ट्रीशियन से महिला को हुआ प्यार, वीडियो वायरल
बिहार की अनोखी प्रेम कहानी (सोर्स- वीडियो)
Published on
Updated on

पटना: मोहब्बत एक ऐसा एहसास है, जिसे हम चाहे जितना भी छुपाने या बचने की कोशिश करें, वह हमारे दिल पर हावी हो ही जाती है। जब इश्क सिर पर सवार होता है, तो इंसान में कुछ भी कर गुजरने की ताकत आ जाती है। लोग प्यार में सात समंदर पार कर जाते हैं, जीने-मरने की कसमें खा लेते हैं। लेकिन, हर हाल में अपने प्यार को अपने पास रखते हैं। कुछ ऐसा ही किस्सा बिहार से सामने आया है। ये प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है, जिसकी शुरुआत ही पंखे से हुई है।

जी हां...आपने सही पढ़ा है, पंखा...अब आपके मन में ख्याल आ रहा होगा कि पंखा भला किसी के प्रेम कहानी की वजह कैसे बन सकता है। तो अपने दिमाग पर ज्यादा जोर ना डालें, बस इस स्टोरी को अंत तक पढ़ें आप खुद समझ जाएंगे की पंखा किसी के प्रेम कहानी में कैसे इतना बड़ा रोल निभा सकता है।

दरअसल, प्रेम कहानी की शुरुआत होती है एक पंखे से, जो खराब हो जाता है। जिसके बाद वो लड़की इसे सुधारने के लिए एक इलेक्ट्रिशियन को कॉल करती है। जिसके बाद वह इलेक्ट्रिशियन पंखा सुधारने के लिए लड़की के घर पहुंचता है और वहीं लड़की को उससे प्यार हो जाता है।

ये पूरी कहानी खुद बिहार के इस प्रेमी जोड़े ने सुनाई है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आज सुन सकते हैं कि दोनों कैसे एक-दूसरे के प्यार में पड़े और फिर शादी भी कर ली।

वीडियो में दिख रहा शख्स बताता है कि वह इस महिला की शिकायत पर पंखा ठीक करने गया था। जहां उसने जल्द से जल्द काम करके उसका पंखा ठीक कर दिया। इसके बाद लड़की ने इलेक्ट्रिशियन से उसका नंबर मांगा ताकि जरूरत पड़ने पर वह मुझे दोबारा कॉल कर सके। अब उससे बात करते-करते हमारे दिल एक-दूसरे से जुड़ गए और कुछ समय बाद हमने साथ रहने का फैसला कर लिया और शादी कर ली। वहीं महिला अपने प्यार का इजहार करते हुए कहती है कि मैं उसे काफी समय से पसंद करती थी।

सोशल मीडिया पर इस प्रेमी जोड़े का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग इनकी प्रेम कहानी को फिल्मी बता रहे हैं। इस वीडियो को काफी पंसद किया जा रहा है और जमकर शेयर भी किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com