वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जहाज पर चढ़ते वक्त शख्स नाले में गिरा, बांग्लादेश का वीडियो हुआ वायरल

Boat Boarding Accident : बांग्लादेश से सामने आए एक वायरल वीडियो में जहाज पर चढ़ने की कोशिश कर रहा शख्स संतुलन बिगड़ने के कारण गंदे पानी में गिर गया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

हितेश तिवारी

Bangladesh Viral Video : सोशल मीडिया पर बांग्लादेश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि घाट पर भारी भीड़ के बीच यात्री जहाज पर चढ़ने की जल्दी में हैं। इसी अफरा-तफरी में एक शख्स जहाज पर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है।

पीछे खड़े कुछ लोग उसे पकड़कर बचाने की कोशिश करते हैं, मगर धक्का-मुक्की और असंतुलन के कारण वह सीधे नीचे गंदे और काले पानी में जा गिरता है। पानी इतना गंदा नजर आता है कि कुछ सेकंड तक वह दिखाई भी नहीं देता, जिससे वहां मौजूद लोगों की सांसें थम जाती हैं।

जहाज पर चढ़ने की कोशीश में नाले में गिरा शख्स

वीडियो में यह भी दिखता है कि जिस समय शख्स चढ़ रहा था, पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उसकी शर्ट पकड़कर खींचा, जिससे उसका बैलेंस और बिगड़ गया। इसके बाद वह सीधे नाले जैसे गंदे पानी में गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए और उसे बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी।

कुछ लोगों ने हाथ बढ़ाया तो कुछ ने रस्सी का सहारा लिया। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार उसे पानी से बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि वह जिंदा बाहर आ गया, हालांकि उसके कपड़े पूरी तरह गंदे पानी से सने हुए थे और वह बेहद घबराया हुआ नजर आ रहा था।

लोगों ने जहाज की व्यवस्था पर सवाल उठाए

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट mdtarak.islam.180 से शेयर किया गया है और सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने घाट और जहाज की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

कई लोगों ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताया और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम की मांग की। वहीं कुछ यूजर्स ने शख्स के सुरक्षित बच जाने पर राहत जताई।

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले