Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मदर्स डे पर आनंद महिंद्रा ने ‘इडली अम्मा’ को दिया ये खास तोहफा, वायरल हुई ट्विटर पोस्ट

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: May 09, 2022 | 10:04 AM
Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है, कभी वे कुछ फनी पोस्ट करते है तो काफी मोटिवेशनल स्टोरी पोस्ट करते है। इस तरह वे हमेशा अपने ट्वीट्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। जैसे की सब जानते है वे कई बार लोगों की मदद भी कर देते हैं। इस बार वे मदर्स डे पर इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि आनंद महिंद्रा ने ‘इडली अम्मा’ को एक खास तोहफा दिया है। आपको बता दें कि कोयंबटूर की रहने वाली ‘इडली अम्मा’ को मदर्स डे के अवसर पर उन्होंने घर गिफ्ट किया है।

जी हां दरअसल, अपने ट्विटर हैंडल पर मदर्स डे के अवसर पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि ”हमारी टीम बधाई की पात्र है, जिसने तय समय पर घर का निर्माण पूरा किया और मदर्स डे पर इसे इडली अम्मा को गिफ्ट किया है। उन्हें और उनके काम को सहारा देने का सौभाग्य मिला। आप सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं।”

 

सम्बंधित ख़बरें

इडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!

बता दें कि वीडियो शेयर कर उन्होंने बताया कि इडली अम्मा को उनकी तरफ से घर गिफ्ट किया गया है। वे हमेशा सामाजिक कार्य में अपनी रुचि दिखते है इसलिए वे लोगों के बीच एक आदर्श है। 

Immense gratitude to our team for completing the construction of the house in time to gift it to Idli Amma on #MothersDay She’s the embodiment of a Mother’s virtues: nurturing, caring & selfless. A privilege to be able to support her & her work. Happy Mother’s Day to you all! pic.twitter.com/LgfR2UIfnm — anand mahindra (@anandmahindra) May 8, 2022

 

अगर आप इडली अम्मा को नहीं जानते  होंगे तो जानकारी के लिए आपको बता दें कि असल में तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में रहने वाली एम कमलाथल इडली अम्मा के नाम से मशहूर हैं। बता दें कि कमलाथल प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों को महज एक रुपये में इडली की बिक्री करती हैं और ऐसा वह लगभग पिछले 3 साल से कर रही हैं। गौरतलब हो कि दो साल पहले भी आनंद महिंद्रा ने ‘इडली अम्मा’ को लकड़ी के चूल्हे की जगह गैस स्टोव दिया था। इसके बाद अब उन्हें घर भी दिया गया है। फिलहाल आनंद महिंद्रा के इस काम की हर जगह लोग सराहना कर रहे है। 

Anand mahindra gave this special gift to idli amma on mothers day twitter post went viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2022 | 10:04 AM

Topics:  

  • Idli Amma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.