Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली पहुंचे बीआर अंबेडकर! केजरीवाल को दिया आशीर्वाद फिर जड़े थप्पड़- देखें वीडियो

देश की राजधानी दिल्ली में अंबेडकर अपमान पर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। दिल्ली में चुनाव है, इसलिए सभी राजनीतिक दल दलित वोटरों को साधने के संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर का खुद को सबसे बड़ा अनुयायी साबित करने में जुटे...

  • By Saurabh Pal
Updated On: Dec 20, 2024 | 01:57 PM

अंबेडर और अरविंद (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में अंबेडकर अपमान पर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। दिल्ली में चुनाव है, इसलिए सभी राजनीतिक दल दलित वोटरों को साधने के संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर का खुद को सबसे बड़ा अनुयायी साबित करने में जुटे हुए हैं। पिछले 2 दिनों से दिल्ली में काफी गहमा गहमी है। कांग्रेस पार्टी गृहमंत्री अमित शाह पर अंबेकर के अपमान का आरोप लगाकर उनके इस्तीफे की मांग कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी पीछे नहीं है। सत्ताधारी सांसद कांग्रेस पर बी आर अंबेडकर के अपमान का आरोप लगा रहे हैं। सत्ताधारी दल का कहना है कि कांग्रेस ने दो बार बाबा साहब को चुनाव में हरवाया। ये लोग कभी नहीं चाहते थे कि बाबा साहब चुनाव जीत कर देश की सबसे बड़ी पंचायत में आएं।

इन दो मुख्य सियासी दलों की लड़ाई में अरविंद केजरीवाल अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में जुटे हुए हैं। आम आदमी पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें बाबा साहब और अरविंद केजरीवाल दिल्ली के इंडिया गेट पर दिख रहे हैं। नीली शर्ट पहने केजरीवाल बाबा साहब के सामने खड़े हैं और बाबा साहब उनको आशीर्वाद दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर इस पर तरह-तरह की टिप्प्णी कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

संविधान दिवस पर UNESCO पेरिस में बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, पीएम मोदी ने बताया गौरव

76th Constitution Day: 2015 से पहले क्यों नहीं मनाया जाता था संविधान दिवस? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

धर्म परिवर्तन की 90वीं वर्षगांठ पर लाखों की भीड़, भुजबल बोले- अभी भी बाकी है सामाजिक न्याय की लड़ाई

नागपुर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहर दीक्षाभूमि, जानें इससे जुड़ा इतिहास

जय भीम🙏 pic.twitter.com/7LerAkbhwO — AAP (@AamAadmiParty) December 19, 2024

यह वायरल वीडियो आम आदमी पार्टी आईटी सेल द्वारा AI से बनाया गया है। वहीं अब इस वीडियो के कई दूसरे वर्जन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कथित तौर पर दूसरा वीडियो भाजपा आईटी सेल द्वारा AI का उपयोग कर बनाया गया है। इस वीडियो में नीली शर्ट पहने खड़े केजरीवाल पर बाबा साहब थप्पड़ों की बरसात कर रहे हैं।

Ohh please this the real one ..
Post this ..
This chor deserve this only .. pic.twitter.com/vXBIhjTjCT
— AstroCounselKK🇮🇳 (@AstroCounselKK) December 19, 2024

वहीं एक और वीडियो है जैसे ओरिजिनल होने के दावे के साथ शेयर किया गया है। जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अंबेडकर गले मिल रहे हैं।

आ भाई, गले लग जा…🌶️ मिर्ची ने काम कर दिया…
😜 #आंबेडकर pic.twitter.com/VQqAzc1g5g
— Piku (@RisingPiku) December 19, 2024

नोट- उक्त सभी वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों के आईटी सेल द्वारा शेयर किए जा रहे हैं। इस तरह के किसी भी वीडियो की नवभारत पुष्टि नहीं करता है।

 

Ambedkar slapped arvind kejriwal after hugging him video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2024 | 01:57 PM

Topics:  

  • Dr. BR Ambedkar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.