गजब की चोरी; किसी ने साड़ी में टीवी तो किसी ने लुंगी के अंदर छुपाया कीमती सामान, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

viral video
Updated on

मुंबई : चोरो के हाथों में तो इतनी सफाई होती है कि वो पलक झपकते ही आंखो के सामने का सामान गायब कर देते हैं। चोरी इतनी सफाई से करते हैं कि किसी को पता भी नहीं चलता है। सोशल मीडिया पर चोरी के ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं।  जिन्हें देखने के बाद कई लोगों को अपनी आंखो पर यकीन नहीं होता है। लेकिन सीसीटीवी के इस दौर में अब हर वाक्या कैमरें में कैद हो जाता है।  

चोरी की घटना से जुड़ी इन वीडियो को देखने बाद आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे। इनमे से अधिकतर चोरी की घटनाओं को महिलाओं ने अंजाम दिया है। चोरी भी इतनी शातिर तरीके से करती हैं कि न तो दुकानदार को कुछ पता चलता है और नहीं किसी को भनक लगती है। दरअसल चोरी के समय महिलाओं ने अपनी साड़ी का फायदा उठाया है। 

चोरी के दौरान एक महिला ने साड़ी के अंदर साड़ी छुपा ली तो वही दूसरी महिला ने तो पूरी की पूरी टीवी ही छुपा ली। तो वहीं कुछ लोगों ने कार में गाय को किडनैप कर लिया। चोरी की इन्हीं घटनाओं के वीडियोज को एक में समेट कर @_figensezgin ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। जो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 11.6k लोग देख चुके हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com