अजय देवगन हुए खफा, आनंद महिंद्रा ने कहां 'Z सिक्योरिटी चाहिए, बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रहा हूं'

ajay-devgan-anand-mahindra
Published on
Updated on

नई दिल्ली: सेलिब्रिटीज के कई वीडियो ऐसे होते है जो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल होते है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों बेहद वायरल हो रहा है। दरअसल ये वीडियो और मजेदार बातें है आनंद महिंद्रा और अजय देवगन की। जी हां इनके मजेदार ट्वीट इन दिनों बेहद वायरल हो रहे है। दरअसल ये दोनों के दूसरे के साथ मस्ती- मजाक कर रहे है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अजय देवगन आनंद महिंद्रा की कंपनी महिंद्रा के लिए विज्ञापन करते हैं। उसी विज्ञापन का एक वीडियो मजाकिया लहजे में ट्वीट करके आनंद महिंद्रा ने जेड सिक्योरिटी की मांग कर ली। अब ये बहुत जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बता दें कि इस मजेदार वाकये की शुरुआत आनंद महिंद्रा के एक ट्वीट से हुई, जिसमें अजय देवगन महिंद्रा के एड के वक्त परेशान नजर आते हैं। वीडियो में अजय कहते दिख रहे हैं- ये बार बार स्क्रिप्ट क्यों बदल रहे हो? पीछे से आवाज आती है- बार-बार नहीं सर बस 4 बार। 

दरअसल इस मजेदार वीडियो के कैप्शन में उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने लिखा- 'मुझे जानकारी दी गई कि अजय देवगन को महिंद्रा ट्रक के विज्ञापन शूट के दौरान गुस्सा आ गया। बेहतर होगा कि मैं ये शहर छोड़ दूं इससे पहले वो हमारे ही ट्रक से आ जाए।'

आनंद महिंद्रा के इस मजेदार ट्वीट पर अजय देवगन भी रिप्लाई देते हुए कहते है - 'मैं रास्ते में हूं'  

जैसे ही अजय देवगन ने ट्वीट किया फिर इसके जवाब में आनंद महिंद्रा कहते हैं कि 'अपना बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रहा हूं... जेड सिक्योरिटी की गुजारिश' करता हूं। 

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और आनंद महिंद्रा के बीच इस मजेदार ट्वीट के पीछे उनके चार नए ट्रकों के विज्ञापन हैं। जिसका खुलासा बाद के ट्वीट में उन्होंने किया है। अब इस इन दोनों के इस मेजदार ट्वीट का यूजर्स बेहद मजा ले रहे है, और ये तेजी से वायरल हो रहे। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com