ट्रैक्टर से आतंकियों की लाशें ढो रहे पाकिस्तानी, देखें एयर स्ट्राइक के वीडियो
भारत ने मंगलवार देर रात डेढ़ बजे के आसपास पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की जिसमें 90 आतंकी मारे गए। अब पाकिस्तानी उनकी लाशें ढोते नजर आ रहे हैं। देखें Video...
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
ट्रैक्टर में लाश ले जाते पाकिस्तानी
नई दिल्ली : भारतीय सेना ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के 15 दिन बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए जोरदार तरीके से एयर स्ट्राइक की है। भारतीय सेना की ओर से बुधवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में ताबड़तोड़ हमला करके पहलगाम की आतंकी घटना का बदला लिया गया है। कुल 9 आतंकी ठिकानों निशाना बनाया गया है।
कहा जा रहा है कि भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौ सेना की संयुक्त कार्रवाई में उन सभी आतंकी ठिकानों को खत्म करने की कोशिश की है, जहां से हमलों की साजिश रची जा रही थी और आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।
जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय नष्ट
इसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय ‘मरकज सुभान अल्लाह’ पूरी तरह नष्ट हो गया है। यह जैश का ऑपरेशनल हेड क्वार्टर था जहां आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी। बहावलपुर स्थित इस ट्रेनिंग सेंटर पर कल रात हुए मिसाइल हमले के बाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
चीन की साजिश का पर्दाफाश! Operation Sindoor में दिया था पाकिस्तान का साथ, भारत के खिलाफ डर्टी गेम बेनकाब
पहले कहा ‘आतंकियों की बहन’…अब बोले तारीफ करना चाहते थे, कर्नल सोफिया मामले में विजय शाह की दलील पर भड़के CJI
ट्रैक्टर में डाल कर तो लाशें ले जा रहे हो और ढींगे मारोगे , भारत को जितने की pic.twitter.com/wgJICbwxv2 — Laxmikant bhardwaj (@lkantbhardwaj) May 7, 2025
भारत ने हमला कर 24 मिसाइलें दागीं
पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत ने हमला करके 24 मिसाइलें दागी हैं, जिसमें सैकड़ों आंतकियों की मौत होने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद कई जगहों से लाशें ढोने की तस्वीरें व वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे लाशें ढोयी जा रही हैं।
रुझान आना शुरू हो गए मित्रों 🔥 नाम : आतंकवादी याकूब मुगल,बिलाल टेरर ग्रुप पाकिस्तान का मुखिया ।
पाकिस्तान पुलिस के लोग भी शामिल । pic.twitter.com/gYz32meiAS — खुरपेंच (@khurpenchh) May 7, 2025
90-100 के बीच आतंकी ढेर, पाकिस्तान में मच गई दहशत; Operation Sindoor से लहूलुहान हुआ इस्लामाबाद
9 ठिकानों पर हमला, 90 से अधिक आतंकी ढेर
आज 7 मई को लगभग रात के लगभग 1:44 बजे सुरक्षाबलों ने पीओके और पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर हमला किया। इस कार्रवाई में अब तक 90 से 100 आतंकी मारे जाने का दावा किया जा रहा है। मुरदीके में 30 आतंकवादियों को ढेर किया गया, जबकि अन्य ठिकानों पर भी कई आतंकवादी मारे गए हैं।
Precision strike weapons from the Indian Army, Navy, and Air Force, including loitering munitions, were used to target terrorist camps in Pakistan and PoK, with coordinates provided by the intelligence agencies. pic.twitter.com/DPP5vbIz6x — Defence Core (@Defencecore) May 6, 2025
