चलती मेट्रो में शख्स ने गिटार बजाकर गाया ऐसा गाना, सुनने के बाद झूम उठे यात्री, सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हुआ Video
- Written By: दामिनी सिंह
Pic : musicallyzones
नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) आजकल लोगों के लिए अपना टैलेंट दिखाने के लिए बेहद आसान जरिया बन गया है। जहां लोग अपने अंदर की खूबियों को शार्ट वीडियोज (Short Video) के जरिए दिखाते हैं। तो वही कुछ वीडियोज लोगों को इतना पसंद आ जाता है कि वो पल भर में ही वायरल हो जाता है।
मुंबई, लखनऊ समेत दिल्ली के मेट्रो से कई ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं। जिसमें कभी लड़ाई-झगडे तो कभी ऐसा कुछ देखने को मिलता है। जो हमारे दिल को छू जाते हैं ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि चलती मेट्रो (Metro) के अंदर एक शख्स गाना गा रहा है और उसका दोस्त गिटार बजा रहा है। वहीं मेट्रो में बैठे सभी यात्री उसे एन्जॉय कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इन दो लड़कों ने चलती मेट्रो में यात्रियों के बीच गिटार पर इतना शानदार गाना गाया कि उनकी मीठी आवाज ने वहां मौजूद पब्लिक का दिल जीत लिया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया 3 मिनट का यह वीडियो चंद मिनटों में वायरल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
GT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका
देवास में बारात के साथ चला ‘कूलर जुगाड़’, गर्मी से बचने के अनोखे इंतजाम ने जीता इंटरनेट
Gautam Buddha: लोग अपनी वैल्यू कैसे पहचानें? गौतम बुद्ध की इस कथा को ध्यान से पढ़ें, जाग जाएंगे आप!
इतना ही नहीं लोगों को यह वीडियो खूब पसंद भी आ रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। musicallyzones नाम के यूजर ने इसे पोस्ट किया है। आपको बता दें कि सुर्खियों में बने इस वीडियो पर अब तक 9 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुका है। तो वहीं यूजर भी गाने की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
