

नई दिल्ली, इंसानों की जिंदगी आसान नहीं होती। इंसान (Human) को अपनी जिंदगी में कई उतार-चढाव का सामना करना पड़ता है। इंसानों की जिंदगी में कभी ख़ुशी, कभी गम का सिलसिला शुरू ही रहता है। कुछ इंसानों को जिंदगी भर संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में कभी कभी किस्मत का साथ रहा तो इंसान की जिंदगी संवर जाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे है, जिसने पूरी जिंदगी कड़ा संघर्ष किया और आखिर में उसकी किस्मत ने उसका साथ दे दिया।
केरल (Kerala) के 72 साल के एक पेंटर ने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया। लेकिन, अब इस शख्स बंपर जैकपॉट लगा है। पिछले 50 सालों से पेंटिंग का काम करने वाला यह शख्स आज 12 करोड़ की संपत्ति का मालिक बन गया है।
केरल के कोट्टायम के रहने वाले सदानंदन उर्फ सदन की 12 करोड़ रुपये की बंपर लॉटरी (Lottery) लगी है। उन्होंने केरल सरकार की क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लॉटरी में यह रकम जीती है। सदानंदन बताया कि, उन्होंने XG 218582 नंबर वाला लॉटरी टिकट ड्रॉ निकलने से 5 घंटे पहले एक दुकानदार से खरीदा था। उन्होंने कहा, 'मैं रविवार सुबह पास के बाजार से मीट खरीदने जा रहा था। तब मेरे पास खुल्ले पैसे नहीं होने के कारण मैंने सेलवन (टिकट विक्रेता) से यह लॉटरी का टिकट खरीदा था।'
बता दें कि, सदानंदन को यह लॉटरी का टिकट कोट्टायम शहर के एक लॉटरी एजेंट बिजी वर्गीस ने कुडेमपाडी के पास पांडवम में लॉटरी विक्रेता कुन्नेपरंबिल सेलवन को बेचा था। इस सेलवन के पास से सदानंदन ने टिकट खरीदा था। सदानंदन से पूछा गया कि, आप इस धन राशि का क्या करेंगे, तो उन्होंने ने कहा कि, वह अपने बच्चों की देखभाल में इस पैसे का इस्तेमाल करेंगे।
सदानंदन ने मात्र 300 रुपये में यह लॉटरी का टिकट ख़रीदा था। इस लॉटरी का द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी रखे गए थे। द्वितीय पुरस्कार जीतने वाले 6 लकी विजेताओं को 3 करोड़ रुपये मिले। वहीं, तृतीय पुरस्कार जीतने वाले 6 लोगों को 60 लाख रुपये दिए गए।