Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इश्क वाकई अंधा होता है! होने वाले दामाद पर लट्टू हुई सास, 5 लाख के जेवर और साढ़े तीन लाख कैश लेकर फरार

अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र का मनोहरपुर गांव अचानक चर्चा में आ गया है। यहां एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ शादी के 10 दिन पहले फरार हो गई। शादी के लिए घर में रखे 5 लाख के जेवर और 3 लाख 50 हजार...

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 09, 2025 | 09:42 PM

होने वाले दामाद के के साथ फरार हुई सास (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अलीगढ़: इंसान मोहब्बत में अंधा हो जाता है सुना था….लेकिन इसका ताज़ातरीन उदाहरण उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने भी आ गया है। कहते हैं कि सास और दामाद का रिश्ता बहुत ही सम्मानजनक माना जाता है। लेकिन क्या आप यकीन कर सकते हैं कि एक सास अपने दामाद से प्यार कर बैठे और उसके साथ भाग जाए? अगर नहीं, तो अलीगढ़ का ये मामला बेहद हैरान करने वाला और चौंकाने वाला है।

यहां बेटी की शादी 16 तारीख को होनी थी। बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। दामाद के स्वागत की योजनाएं बन रही थीं। लेकिन बेटी की मां के मन में कुछ और ही चल रहा था। बेटी की मां को उस युवक से प्यार हो गया था, जिससे उसकी बेटी की शादी होने वाली थी। मां ही नहीं, बल्कि उस युवक को भी लड़की की मां यानी अपनी होने वाली सास से ही प्यार हो गया था।

सास और होने वाले दामाद के बीच प्यार इतना बढ़ गया कि मां को अपनी बेटी की जान की जरा भी चिंता नहीं रही, वहीं युवक भी रिश्तों की मर्यादा लांघते हुए अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गया। यह घटना उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि समूचे देश में चर्चा का विषय बन गई।

सम्बंधित ख़बरें

15 मिनट में ऐसा क्या मिल गया…कि महिला ने मोदी को लिख दी भावुक चिट्ठी? जवाब में PM ने कही ये बड़ी बात

एक दूजे पर जान छिड़कते हैं रूबी पारस; घरवालों को नहीं आया रास, मेरठ के ‘कपसाड़ हत्याकांड’ में सनसनीखेज ट्विस्ट

’46 लाख लोग स्वर्ग-नर्क में हैं, उन्हें तो सिर्फ अखिलेश ही वापस ला सकते हैं’ राजभर ने सपा मुखिया पर कसा तंज

‘बच्चे पैदा करो और 10 लाख ले जाओ’, बिहार में चल रही ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब सर्विस’, गंदे खेल का पर्दाफाश

विस्तार से जानिए पूरा मामला

अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र का मनोहरपुर गांव अचानक चर्चा में आ गया है। यहां रहने वाले जितेंद्र कुमार बेंगलुरु में नौकरी करते हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपनी बेटी शिवानी की शादी राहुल से तय की थी। बेटी की शादी के लिए 5 लाख के जेवर तैयार करवाए थे और 3 लाख 50 हजार रुपये का इंतजाम भी कर लिया था। लेकिन इस रिश्ते के साथ ही एक अजीब-ओ-गरीब प्रेम कहानी शुरू हो गई।

स्मार्टफोन बना प्यार की वजह

दरअसल, जब शिवानी और राहुल की सगाई हुई तो शिवानी की मां ने अपने दामाद को एक स्मार्टफोन दिया। यही स्मार्टफोन सास और दामाद के रिश्ते की वजह बन गया। राहुल शिवानी की जगह उसकी मां यानी अपनी होने वाली सास से बात करने लगा। सास को भी अपने होने वाले दामाद राहुल की बातें अच्छी लगने लगीं और दोनों घंटों बातें करने लगे। तब तक बेटी और महिला के पति ने इन सब बातों पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन राहुल और महिला के बीच रिश्ते की नींव पड़ चुकी थी।

उत्तर प्रदेश से संबंधित सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शिवानी की शादी में सिर्फ 9 दिन बचे थे। उसके पिता जितेंद्र भी अपनी बेटी की शादी के लिए घर आए हुए थे। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। लेकिन पिछले रविवार को शिवानी की मां किसी काम का बहाना बनाकर घर से निकल गई। फिर वह घर वापस नहीं लौटी। परिवार वाले महिला की तलाश करते रहे। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। फिर महिला के परिवार को खबर मिली कि उनका होने वाला दामाद राहुल भी अपने घर से गायब है। फिर जो सच्चाई सामने आई उसने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया।

⚡🔴अलीगढ़ का एक चौंकाने देनी वाला वाकिया !!
जहां शादी से मात्र 9 दिन पहले एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई, चार महीने पहले महिला की बेटी की शादी तय हुई थी।
इसी दौरान दामाद ने अपनी होने वाली सास को एक मोबाइल गिफ्ट किया, जिसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत शुरू हो… pic.twitter.com/MRzhQmLONp — Nawazish Ahmad (@Ibn_Ahmad_01) April 9, 2025

होने वाले दामाद के साथ फरार

पता चला कि होने वाला महिला अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई है। फिर यह भी पता चला कि महिला बेटी की शादी के लिए घर में रखे 5 लाख के जेवर और 3 लाख 50 हजार रुपए भी लेकर गायब हो गई है। बेटी का कहना है कि उसकी मां घर में 10 रुपए भी नहीं छोड़ गई है। वह घर में रखी एक-एक पाई लेकर राहुल के साथ चली गई है।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

फिलहाल महिला के पति जितेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जितेंद्र और उनकी बेटी ने साफ कर दिया है कि उन्हें सिर्फ घर में रखा सोना-चांदी और पैसा वापस चाहिए। बेटी शिवानी ने तो यहां तक ​​कह दिया है कि अब उसे अपनी मां और राहुल में कोई दिलचस्पी नहीं है। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह जिएं या मरें।

10 days before daughters wedding woman elopes with would be son in law in aligarh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2025 | 09:42 PM

Topics:  

  • Aligarh
  • Uttar Pradesh News
  • Viral News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.