प्रधानमंत्री की मां की तस्वीर लेकर रो रहा था नौजवान, नरेंद्र मोदी ने रोक दिया काफिला
रोते लड़के के हाथ में अपनी मां के साथ तस्वीर देखकर पीएम ने अपनी गाड़ी रुकवा दी और उस रो रहे लड़के से तस्वीर लेकर उस पर आटोग्राफ दिया। साथ ही एक संदेश देने की कोशिश की।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। वह शुक्रवार (7 मार्च) को सूरत के एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। इससे पहले उन्होंने यहां एक रोड शो भी किया। पीएम मोदी के आगमन को लेकर जनता में काफी उत्साह नजर आया। इस दौरान एक भावुक कर देने वाला नजारा भी देखने को मिला। यहां एक युवक हाथों में पीएम मोदी और उनकी मां का स्केच लेकर खड़ा था। उसकी आंखों में आंसू भी नजर आ रहे थे। इसी दौरान पीएम ने वह तस्वीर देखकर अपनी गाड़ी रुकवा दी और उस रो रहे लड़के से तस्वीर लेकर उस पर आटोग्राफ दिया।