आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Uttar Pradesh News: अयोध्या के राम मंदिर में राम यंत्र की स्थापना हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी ने भाग लिया, इसे आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक बताया।
- Written By: अक्षय साहू
Yogi Adityanath Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में राम यंत्र की स्थापना का विशेष कार्यक्रम हाल ही में संपन्न हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पहले सत्ता में रहे लोग राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और मथुरा-वृंदावन परियोजनाओं को केवल अंधविश्वास की तरह देखते थे। राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में उत्साह और गर्व का माहौल है। मुख्यमंत्री ने इसे आस्तिकों की जीत बताया, जिन्होंने विरोधों के बावजूद अपनी आस्था से कभी पीछे नहीं हटी। पिछले पांच वर्षों में मंदिर निर्माण में कई बाधाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन कार्य तेजी से आगे बढ़ा और अब यह मंदिर न केवल धार्मिक स्थल है, बल्कि भारतीय संस्कृति और धरोहर की पुनर्बहाली का प्रतीक भी बन गया है।