यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
UP Economic Growth Engine: 2017 से पहले देश की सबसे कमजोर और पिछड़ी अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था प्रदेश। कुछ वर्षों में कानून-व्यवस्था में सुधार और नीतिगत बदलावों से माहौल पूरी तरह बदल गया है।
- Written By: अमन मौर्या
Yogi Adityanath In CII Summit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की बदलती आर्थिक स्थिति पर बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज्य अब भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है। 2017 से पहले के समय को याद करते हुए उन्होंने कहा कि तत्कालीन उत्तर प्रदेश देश की सबसे कमजोर और पिछड़ी अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था, जहां निवेश और विकास की संभावनाएं बेहद कम थीं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में कानून-व्यवस्था में सुधार और नीतिगत बदलावों के कारण माहौल पूरी तरह बदल गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य को अब तक लगभग 50 लाख करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो यूपी की क्षमता पर निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।
योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि बेहतर बुनियादी ढांचे और औद्योगिक क्लस्टर्स के विकास से उत्तर प्रदेश जल्द ही वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा। यह परिवर्तन न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहा है, बल्कि देश की कुल जीडीपी में राज्य की हिस्सेदारी को भी तेजी से बढ़ा रहा है।