‘युवाओं को जगाना है…नशे को भगाना है’, फिटनेस फ्रीक्स के लिए प्रेरणा हैं महाकुंभ में पहुंचे पहलवान बाबा, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में एक पहलवान बाबा पहुंचे हैं। जो न केवल अपने शरीर की बनावट की वजह से चर्चा में हैं बल्कि सभी को एक सार्थक संदेश भी दे रहे हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
नवभारत डेस्क: महाकुंभ अपने आप में एक अनूठा और भव्य आयोजन है, जहां साधु-संत श्रद्धालुओं के साथ तपस्या और साधना करने पहुंचते हैं। यह अवसर न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक मेलजोल का भी एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत करता है, जहां देश-विदेश से लोग आते हैं। उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। देश और दुनिया से तमाम साधु-संतों के साथ आम जनमानस भी पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां पहुंचने वाले बाबाओं के कई अनोखे रूप सामने आए हैं। कांटों वाले बाबा से लेकर चिमटे वाले बाबा तक। तमाम रूप वायरल हुए। इस बीच अब यहां एक पहलवान बाबा पहुंचे हैं। जो न केवल अपने शरीर की बनावट की वजह से चर्चा में हैं बल्कि सभी को एक सार्थक संदेश भी दे रहे हैं।